फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU From June 6 to 9, the fees of those who apply on the portal will be refunded

एचएयू : 6 से 9 जून तक पोर्टल पर आवेदन करने वालों की वापस होगी फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
HAU From June 6 to 9, the fees of those who apply on the portal will be refunded
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में दाखिला के लिए 6 से 9 जून के बीच आवेदन करने वालों की फीस वापस होगी। इसके बाद इन आवेदकों को नए सिरे से आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी वजह फीस में परिवर्तन बता रहा है।
विज्ञापन

एचएयू के स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 6 जून से पोर्टल पर आवेदन शुरू हुआ था। सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से बताया गया कि 6 से 9 जून के बीच फार्म अपलोड करने वालों को दोबारा आवेदन करना होगा। आवेदकों की तरफ से जमा कराई ऑनलाइन फीस उनके खाते में वापस की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से डॉ. संदीप आर्या ने बताया कि आवेदकों से संपर्क कर वस्तुस्थिति की जानकारी दी जाएगी। किसी आवेदक को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


गृह उद्योग कोर्स के लिए 20 जुलाई तक होगा आवेदन
एचएयू के इंदिरा चक्रवर्ती सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के वस्त्र निर्माण एवं होजरी परिधान वस्त्र विज्ञान विभाग के एक वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन 20 जुलाई तक जमा किए जा सकेंगे। एक वर्षीय कोर्स केवल महिलाओं के लिए है। ग्रामीण महिलाओं को इसमें वरियता दी जाती है। 10वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। नामांकन के लिए 28 जुलाई को साक्षात्कार होगा। इसके बाद एक अगस्त से पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले का शेड्यूल

आवेदन की अंतिम तिथि : 26 जून

फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 27 जून शाम 5 बजे तक

आवेदन फार्म में संशोधन : 22 से 27 जून तक
वेबसाइट पर सफल आवेदकों की सूची का प्रकाशन : 28 जून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed