फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU cleaning supervisor attacked with axe, snatched 4 tola gold chain

Hisar News: एचएयू के सफाई सुपरवाइजर पर कुल्हाड़ी से हमला कर छीनी 4 तोले सोने की चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
HAU cleaning supervisor attacked with axe, snatched 4 tola gold chain
हिसार। पटेल नगर में कुछ लोगों ने एचएयू के सफाई सुपरवाइजर राजपाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर चार तोले सोने की चेन छीन ली। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी राजपाल ने बताया कि 27 नवंबर को स्कूटी पर पत्नी ललिता के साथ पटेल नगर की मार्केट से घर जा रहा था। लच्छू की दुकान के मोड़ पर पहुंचे तो फूल सिंह, सुरेश, नरेश, कृष्ण, सोनू व सुरेश की पत्नी, नरेश की पत्नी, कृष्ण की पत्नी व अन्य ने रास्ता रोका। सोनू ने उसके सिर व हाथ पर कुल्हाड़ी से वार किए। इसके बाद आरोपियों ने पत्नी को भी पीटा और राजपाल के गले से चार तोले की सोने की चेन छीन ली। हमलावरों ने स्कूटी व मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर लोग आए तो हमलावर मौके से चले गए। मोहल्ले के सुरेंद्र ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सिविल लाइन पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed