फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HAU Assistant Professor dies after losing control of Bullet motorcycle in a storm.

Hisar News: अंधड़ में बुलेट बाइक हुई अनियंत्रित एचएयू के सहायक प्रोफेसर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
HAU Assistant Professor dies after losing control of Bullet motorcycle in a storm.
डॉ. हेमंत पूनिया। 
हिसार। जिले में वीरवार शाम आए तेज अंधड़ के दौरान एचएयू में कार्यरत एक सहायक प्रोफेसर की बुलेट बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरने पर उनका सिर फुटपाथ से टकरा गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। शुक्रवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन


एचएयू में कार्यरत डॉ. प्रदीप चहल ने बताया कि डॉ. हेमंत पूनिया यूनिवर्सिटी के बेसिक साइंस कॉलेज के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने वर्ष 2012 में यूनिवर्सिटी ज्वाइन की थी। वर्तमान में यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं चल रही हैं। डॉ. हेमंत पेपर जांचने के बाद रात करीब आठ बजे कॉलेज से अपने घर के लिए निकले थे। वह यूनिवर्सिटी के पुराने कैंपस में परिवार सहित रहते थे।
विज्ञापन


जैसे ही वह ऑर्गेनिक फार्म के पास पहुंचे उसी दौरान आए तेज अंधड़ के कारण धूल-मिट्टी उनकी आंखों में चली गई जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक सहित सड़क पर गिर गए। गिरने के दौरान उनका सिर फुटपाथ से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने जब तक उन्हें संभाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी भी यूनिवर्सिटी में हैं कार्यरत

डॉ. हेमंत की पत्नी डॉ. कृष्णा कीट विज्ञानी हैं और वह भी यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। उनके दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। डॉ. हेमंत मूल रूप से राजस्थान के नागौर जिले के गांव भगवानपुरा के निवासी थे। उनके पिता डॉ. बीएल पूनिया राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर से डीन पद से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed