फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   haryana wins overall trophy

हरियाणा का ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा

Mon, 16 Dec 2013 06:31 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2013 06:31 PM IST
विज्ञापन
शाह सतनाम जी मीत रोलर स्केटिंग स्टेडियम में आयोजित 51वीं नेशनल रोलर हॉकी एंड इन लाइन हॉकी चैंपियनशिप रविवार देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुई। इसमें छह स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक के साथ हरियाणा ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा किया। विजेताओं को सांसद डॉ. अशोक तंवर ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन



रोलर हॉकी लड़कों के सीनियर वर्ग में फाइनल मुकाबला हरियाणा और चंडीगढ़ के बीच हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ ने हरियाणा को 5-2 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। लड़कियाें के सीनियर वर्ग में हरियाणा ने चंडीगढ़ को एक तरफा मुकाबले में 17-0 से हराया। इस टीम की सभी खिलाड़ी शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान सिरसा की थी।
विज्ञापन


इस मुकाबले में भीम अवार्डी यशदीप, संदीप और नवनीत ने चार-चार ऐश्वर्या ने दो, प्रवीन, मनदीप और रीतु ने एक-एक गोल किया। लड़काें के सब जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को 4-2 से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। यूपी के तारू खा और नईम ने दो-दो गोल किए। लड़कियों के सब जूनियर वर्ग में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 5-1 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर लड़कों के फाइनल में हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को 3-2 से हराया। जूनियर लड़कों के वर्ग में तीसरे स्थान के लिए उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 2-1 से हराया। लड़काें के सब जूनियर वर्ग में हरियाणा ने उत्तरप्रदेश  को 4-2 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।


इन लाइन हॉकी के सीनियर वर्ग में लड़काें के मुुकाबले में कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश की टीम को 7-2 से हराया। कर्नाटक के निखिल, अमित ने दो-दो और गुरप्रीत ने तीन गोल हासिल किए। जूनियर वर्ग में लड़काें में पंजाब ने चंडीगढ़ को 2-0 से हराया। दोनों गोल पंजाब के बृजभूपेंद्र ने किए।

तीसरे स्थान के लिए आंध्र प्रदेश और हरियाणा की टीमाें के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें आंध्रा ने हरियाणा को 5-1 के अंतर से हराया। आंध्र प्रदेश के डी. राकेश ने चार, एन. मुकेश ने एक गोल किया जबकि हरियाणा की ओर से माणिक ने एक गोल किया। सांसद डॉ. अशोक तंवर, शाह सतनाम जी एजूकेशनल एंड स्पोर्ट्स विंग सोसायटी के अध्यक्ष चरणजीत सिंह इंसां, रोेलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गनेरीवाला, डेरा सच्चा सौदा की सीनियर वाइस चेयरमैन शोभा इंसां ने चैंपियनशिप में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पदक और व ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया।



स्केटिंग डांस में मोहा मन
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की छात्राओं स्वप्निल इंसां, कर्मदीप और गुरविरेंद्र ने स्केट्स पहनकर मेज पर डांस किया। छात्राओं ने हैरत अंगेज करतब दिखाकर खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के सतब्रह्मचारी सेवादार मोहन लाल इंसां, गोभी राम इंसां, जगजीत सिंह इंसां, 25 सदस्य कृष्णपाल चौहान, कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष  भूपेश मेहता, नवीन केडिया, नरेश सरदाना और अमित सोनी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed