फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   haryana win in skating hockey

हरियाणा का विजय अभियान जारी

Fri, 13 Dec 2013 07:25 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Fri, 13 Dec 2013 07:25 PM IST
विज्ञापन
haryana win in skating hockey
शाह सतनामजी मीत रोलर स्केटिंग स्टेडियम में आयोजित 51वीं नेशनल रोलर एवं इन लाइन हॉकी चैंपियनशिप में शुक्रवार को भी हरियाणा का विजय अभियान जारी रहा। दिन रात चल रहे इन खेल मुकाबलाें में 14 राज्याें से पहुंची विभिन्न टीमाें के खिलाड़ी पूरा दमखम दिखला रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को लड़काें के सब जूनियर वर्ग के रोलर हॉकी मुकाबलों में हरियाणा ने आंध्र प्रदेश की टीम को 12-1 से पराजित किया। हरियाणा के खिलाड़ी विनीत ने पांच, युवराज ने तीन, हर्शुल ने दो और अर्जुन बख्शी ने एक गोल किया। महाराष्ट्र ने मध्यप्रदेश की टीम को 3-0 से, सब जूनियर बॉयज में महाराष्ट्र ने मध्यप्रदेश को 3-0 से हराया। चंडीगढ़ और उत्तरप्रदेश के बीच हुए कांटे के मुकाबले में उत्तरप्रदेश की टीम ने चंडीगढ़ को 3-2 से हराया।
विज्ञापन


इसी वर्ग में दिल्ली ने तमिलनाडु को 4-1 के अंतर से, जूनियर बॉयज वर्ग में हरियाणा ने केरल को 16-0 से हराया। पंजाब ने तमिलनाडु 5-2 के अंतर से हराया। चंडीगढ़ ने दिल्ली को 9-2 से, यूपी ने महाराष्ट्र को 4-0 से हराया। सीनियर बॉयज वर्ग में चंडीगढ़ ने कर्नाटक को 15-0 से हरा दिया। लड़काें के सीनियर वर्ग में जम्मू-कश्मीर ने आंध्र प्रदेश को 18-1 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाह सतनामजी मीत इंडोर मल्टी पर्पज स्टेडियम में खेली जा रही इन लाइन हॉकी के मुकाबलाें में सीनियर बॉयज वर्ग में पंजाब ने महाराष्ट्र को 16-0 के अंतर से, हरियाणा ने चंडीगढ़ को 5-2 से, कर्नाटक ने तमिलनाडु को 16-0 से हराया। जूनियर गर्ल्स मुकाबलों में हरियाणा ने आंध्रप्रदेश को 2-1 से हराया। जूनियर बॉयज के मुकाबले में कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के बीच हुए जोरदार मुकाबले में दोनों टीमाें के खिलाड़ियाें ने 3-3 गोल किए जिससे यह मैच बराबरी पर छूटा।


इससे पहले वीरवार देर रात तक चले खेल मुकाबलाें में जूनियर वर्ग लड़कियाें में हरियाणा ने तमिलनाडु को 15-0 से हराया। चंडीगढ़ ने कर्नाटक को 8-0 से, आंध्रप्रदेश ने पंजाब को 6-1 से, जम्मू कश्मीर ने महाराष्ट्र से और हरियाणा ने कर्नाटक को 19-0 के अंतर से शिकस्त दी।   


  
लड़काें के सब जूनियर वर्ग में आंध्रप्रदेश ने केरल को 3-1 से, जम्मू कश्मीर ने मध्यप्रदेश को 3-2 से, चंडीगढ़ ने कर्नाटक को 8-2 से, यूपी ने तमिलनाडु को 5-0 के अंतर से हराया। सीनियर वर्ग के मुकाबलाें में चंडीगढ़ ने केरल को 16-0 से, जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को 11-0 से, पंजाब ने महाराष्ट्र को 7-1 से, तमिलनाडु ने यूपी को 13-0 से हराया। जूनियर वर्ग में हरियाणा ने कर्नाटक को 11-0 से हराया। लड़कियाें के सीनियर वर्ग में चंडीगढ़ ने तमिलनाडु को 7-1 के अंतर से पराजित किया। लड़कियाें के सब जूनियर वर्ग में चंडीगढ़ ने आंध्रप्रदेश को 3-2 से और कर्नाटक ने तमिलनाडु को 5-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed