{"_id":"66afa0ab9afd475ec202152b","slug":"haryana-weather-western-disturbance-will-be-active-on-6th-august-possibility-of-rain-till-12th-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: 6 अगस्त को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 12 तक रहेगी बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: 6 अगस्त को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 12 तक रहेगी बारिश की संभावना
Mon, 05 Aug 2024 12:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 12:16 AM IST
सार
मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों में राजस्थान पर बनी हुईं है, जिसकी वजह से बिखराव वाली बारिश ही हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ 6 अगस्त की रात सक्रिय होगा। इसके असर से 7 से 12 अगस्त तक हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक मजबूत कम दबाव के क्षेत्र बनने से इस माह की शुरुआत से ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून की सक्रियता और तारतम्यता देखने को मिल रही है। फिलहाल मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों में राजस्थान पर बनी हुईं है, जिसकी वजह से बिखराव वाली बारिश ही हो रही है।
विज्ञापन
6 अगस्त को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर फिर से मानसून टर्फ रेखा अपनी सामान्य स्थिति पर पहुंचने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
इस वजह से 7 से 12 अगस्त के दौरान बारिश के आसार हैंं। उधर, रविवार को सुबह से बादलों की आवाजाही बनी रही। बीच-बीच में तेज धूप निकलने से उमसभरी गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ा।