फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: Weather will remain dry for two-three days, possibility of rain on 29th and 30th Jan

Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, दो-तीन दिन मौसम रहेगा शुष्क, 29 व 30 को बारिश की संभावना

Thu, 26 Jan 2023 02:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 26 Jan 2023 02:41 AM IST
सार

28 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 29 व 30 जनवरी को इसका असर रहेगा। इसके असर से प्रदेश में 29 व 30 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Haryana Weather: Weather will remain dry for two-three days, possibility of rain on 29th and 30th Jan
हिसार नई अनाज मंडी में दिन भर छाए रहे बादलों के बीच उड़ते पक्षी। हिसार नई अनाज मंडी में दिन भर छाए र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। अब दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 28 जनवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से प्रदेश में 29 व 30 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के पश्चिमी हिस्से से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त चुका है। वीरवार सुबह तक यह पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र से आगे निकल जाएगा। इस कारण आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस दौरान कोहरे की गतिविधियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन


उत्तरी ठंडी हवाओं की वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तापमान में गिरावट आएगी। 28 जनवरी को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक बार फिर से हवाओं की दिशा और गति में बदलाव होने से माह के अंत में तापमान सामान्य या इससे अधिक बना रहेगा। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 व 30 जनवरी के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी
उधर बादलवाही के कारण प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान 8.0 से 12.7 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई, जिस कारण प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 15.4 से 22.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed