फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Update: Weather will clean Next Two days in Haryana

सुबह धुंध ने रोकी वाहनों की रफ्तार, दिन में धूप ने कराया गर्मी का अहसास, दो दिन मौसम रहेगा साफ

Sun, 14 Feb 2021 02:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Feb 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Haryana Weather Update: Weather will clean Next Two days in Haryana
सुबह छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शनिवार को भी देखने को मिला। रात को जहां आंशिक बादल छाए तो वहीं सुबह के समय गहरी धुंध ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। सुबह के समय वातावरण में 100 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। करीब 12 बजे जाकर धुंध छंटी और धूप निकली लेकिन जैसे-जैसे धूप चढ़ती गई, गर्मी का भी अहसास बढ़ता रहा। हालांकि शनिवार को दिन के तापमान में करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात का तापमान आंशिक बादलवाई के चलते एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 10.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 
विज्ञापन


फरवरी 2006 में 35.5 पहुंच गया था अधिकतम तापमान 
वातावरण लगातार बदल रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में भी बड़े परिवर्तन हो रहे हैं। फरवरी माह में जहां पहले ज्यादातर सर्दी का मौसम रहता था, वहीं अब दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। जिले में वर्ष 2006 में 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो अब तक का रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, फरवरी के सबसे कम अधिकतम तापमान की बात करें तो पिछले 10 वर्षों में 2012, 2013 और 2014 में यह 27 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले 10 वर्षों में फरवरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 2012 में 09 फरवरी को 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

दो दिन साफ रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के कारण रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई और दिन के समय मौसम सामान्य रहा। अब प्रदेश में 16 फरवरी तक मौसम आमतौर पर साफ एवं खुश्क रहने की संभावना है। 

पिछले वर्षों में फरवरी में सबसे अधिक तापमान 

  • दिनांक                तापमान
  • 17 फरवरी 2020    28.0  
  • 22 फरवरी 2019    28.3
  • 24 फरवरी 2018    31.6
  • 20 फरवरी 2017    31.4
  • 25 फरवरी 2016    30.5
  • 23 फरवरी 2015    28.5
  • 04 फरवरी 2014    27.0
  • 15,28 फरवरी 2013  27.0
  • 29 फरवरी 2012    27.0
  • 06 फरवरी 2011    29.5
  • 26 फरवरी 2006    35.5

 

पिछले वर्षों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 

  • 01 फरवरी 2020    2.8 
  • 02 फरवरी 2019    3.5
  • 08 फरवरी 2018    3.1
  • 12 फरवरी 2017    5.1
  • 10 फरवरी 2016    3.2
  • 11 फरवरी 2015    6.5
  • 13 फरवरी 2014    3.0
  • 10 फरवरी 2013    4.0
  • 09 फरवरी 2012    0.0
  • 01 फरवरी 2011    6.5
  • 01 फरवरी 1929   -2.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed