{"_id":"627026a917bd8f4dad5f26f0","slug":"haryana-weather-update-light-rain-expected-in-haryana-today-and-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: प्रदेश में आज-कल अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार, हवा की दिशा बदली, तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: प्रदेश में आज-कल अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार, हवा की दिशा बदली, तापमान में आई गिरावट
Tue, 03 May 2022 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 03 May 2022 12:14 AM IST
सार
Haryana Weather Update: हवा की दिशा बदलने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 2 मई की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हवाओं की दिशा बदलने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा प्रदेश में आज व कल आंधी, अंधड़ या हल्की बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 2 मई की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके असर से पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बना है। इससे 3 व 4 मई को प्रदेश के कुछ स्थानों गरज-चमक, अंधड़ या 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 3 मई को कुछ स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति
क्षेत्र तापमान
- हिसार 45.6
- सिरसा 45.1
- नारनौल 44.5
- रोहतक 42.6
- फतेहाबाद 42.4
- भिवानी 41.6
- गुरुग्राम 41.0