फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Update: Light rain expected in Haryana today and tomorrow

हरियाणा: प्रदेश में आज-कल अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार, हवा की दिशा बदली, तापमान में आई गिरावट

Tue, 03 May 2022 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 May 2022 12:14 AM IST
सार

Haryana Weather Update: हवा की दिशा बदलने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 2 मई की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Haryana Weather Update: Light rain expected in Haryana today and tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हवाओं की दिशा बदलने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा प्रदेश में आज व कल आंधी, अंधड़ या हल्की बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 2 मई की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा।

विज्ञापन


इसके असर से पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बना है। इससे 3 व 4 मई को प्रदेश के कुछ स्थानों गरज-चमक, अंधड़ या 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 3 मई को कुछ स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 
विज्ञापन


प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति
क्षेत्र         तापमान

  • हिसार     45.6
  • सिरसा    45.1
  • नारनौल    44.5
  • रोहतक    42.6
  • फतेहाबाद    42.4
  • भिवानी    41.6
  • गुरुग्राम    41.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed