{"_id":"69fd8bc07aab276b4902a8ef","slug":"haryana-weather-to-remain-clear-for-four-days-temperature-set-to-rise-changes-expected-again-starting-11th-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather News: चार दिन साफ रहेगा मौसम, तापमान में भी उछाल; 11 मई से फिर आएगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather News: चार दिन साफ रहेगा मौसम, तापमान में भी उछाल; 11 मई से फिर आएगा बदलाव
Fri, 08 May 2026 12:37 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 08 May 2026 12:37 PM IST
सार
हरियाणा में 10-11 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके अलावा अरब सागर में हलचल (डिप्रेशन या समुद्री तूफान) बनने की संभावना भी जताई जा रही है। इसके चलते 11 से 13 मई के बीच मौसम में बदलाव तेज गति से आएगा।
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मई महीने का पहला सप्ताह ठंडा रहने के बाद अब तापमान में उछाल आने की संभावना है। शुक्रवार से मौसम में बदलाव शुरू होगा और अगले तीन से चार दिन मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
इस बार मई महीने का तापमान सामान्य से कम रहा। पिछले सात दिनों में दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहने से लोगों को राहत मिली। मौसम में लगातार बदलाव, आंधी और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी को रोक दिया। 3 मई को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हुई जिससे पूरे हरियाणा का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अप्रैल के अंतिम दिनों और मई की शुरुआत में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ था। इसके चलते दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। अगले तीन-चार दिनों के दौरान 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 8 मई को सक्रिय होने से कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
10-11 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके अलावा अरब सागर में हलचल (डिप्रेशन या समुद्री तूफान) बनने की संभावना भी जताई जा रही है। इसके चलते 11 से 13 मई के बीच मौसम में बदलाव तेज गति से आएगा, जिसके दौरान हवाओं की गति बढ़ेगी, आंधी-तूफान और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।