फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: Third round of severe winter begins, temperature reaches minus in Hisar

Haryana Weather: कड़ाके की सर्दी का तीसरा दौर शुरू, हिसार में माइनस में पहुंचा तापमान, 19 तक ऑरेंज अलर्ट

Mon, 16 Jan 2023 12:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 12:44 AM IST
सार

पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर को शीतलहर ने जकड़ लिया है। कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि फसलों की हल्की-फुल्की सिंचाई करते रहेंं। हो सके तो हल्का धुआं करके फसलों का नुकसान होने से बचाएं।

विज्ञापन
Haryana Weather: Third round of severe winter begins, temperature reaches minus in Hisar
महेंद्रगढ़ और जींद में जमा पाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सहित कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी का तीसरा दौर शुरू हो गया है। रविवार को हिसार के बालसमंद में पारा माइनस 1 डिग्री पहुंच गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह पाला जमा दिखाई दिया। सुबह से ही 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने 19 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी और घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शीतलहर और तेज होगी। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पहाड़ों पर भारी हिमपात के बाद वहां से पश्चिम की तरफ बह रही बर्फीली हवाओं से रविवार को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 3-5 डिग्री सेल्सियस के आ गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 जनवरी के बाद तापमान में वृद्धि होने लगेगी। 19 और 22 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सीमित स्थानों पर और 22 से 24 जनवरी के दौरान अधिकतर स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 23-24 जनवरी को 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 

  • बालसमंद हिसार    माइनस 1.0 
  • रेवाड़ी     0.6 
  • महेंद्रगढ़ 0.8
  • सोनीपत 1.0
  • कैथल 1.7
  • सिरसा 1.8
  • गुरुग्राम 1.9
  • झज्जर 2.3
  • फतेहाबाद 2.3
  • अम्बाला 3.2
  • करनाल 3.3
  • यमुनानगर 3.7
  • मेवात 3.8
  • जींद 4.6
  • भिवानी 4.7
  • रोहतक 5.2
  • कुरुक्षेत्र 5.3
  • फरीदाबाद 7.0

किसानों को सलाह 
कृषि विशेषज्ञों ने फसलों पर हल्की सिंचाई करते रहने और खेतों के आसपास धुआं करने की सलाह दी है। सरसों, गेहूं, चना, आलू, मटर जैसी फसलों को पाले से बचाने के लिए गंधक का छिड़काव करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भूस्खलन से चार घंटे बंद रहा नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली
हिमाचल में बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते रविवार शाम तक प्रदेश में 178 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे जिला मंडी के चार मील के पास भूस्खलन के कारण चार घंटे बंद रहा। शाम चार बजे इसे एक तरफा (वन-वे) वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया। पानी की 8 योजनाएं और 5 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद रहे। इससे कई क्षेत्रों में बिजली-पानी की सप्लाई प्रभावित रही। हालांकि अब 17 जनवरी तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed