Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather Rain in six districts on the 7th day of Nautapa, temperature dropped

Haryana Weather: नौतपा के 7वें दिन छह जिलों में बारिश, तापमान गिरा; 2 जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

Sun, 01 Jun 2025 11:29 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 01 Jun 2025 11:29 AM IST
सार

भारतीय मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार हरियाणा में मई महीने में औसतन 59.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। भिवानी जिले को छोड़ दें तो मई महीने में प्रदेश के सभी जिलों में औसत से अधिक बारिश रही।

विज्ञापन
Haryana Weather Rain in six districts on the 7th day of Nautapa, temperature dropped
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। नौतपा के सातवें दिन हिसार, फतेहाबाद, दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी में बारिश हुई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहने के आसार है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार दो जून को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्रदेश में 2-5 जून के दौरान फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। नौतपा के 9 दिनों को सबसे भीषण गर्मी वाले दिन माना जाता है। इस बार 25 मई से नौतपा शुरू हुआ था। नौतपा में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लू नहीं चल रही। तापमान सामान्य या उससे कम दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश के चार जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई थी। शनिवार को भी छह जिलों में बारिश हुई है। रविवार को आसमान में बादलों का प्रभाव रह सकता है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किए गए। न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात्रि तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार हरियाणा में मई महीने में औसतन 59.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। भिवानी जिले को छोड़ दें तो मई महीने में प्रदेश के सभी जिलों में औसत से अधिक बारिश रही। हरियाणा में मई में औसतन 20.4 एमएम बारिश होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed