{"_id":"63f52f779d88d169e9055f0a","slug":"haryana-weather-maximum-temperature-reached-35-degrees-in-narnaul-the-highest-in-the-state-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: नारनौल में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचा, प्रदेश में रहा सबसे ज्यादा, आगे ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: नारनौल में अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंचा, प्रदेश में रहा सबसे ज्यादा, आगे ऐसा रहेगा मौसम
Wed, 22 Feb 2023 02:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:24 AM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद कहीं तापमान में बढ़ोतरी तो कहीं गिरावट दर्ज की गई है। तो 25 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। तब तक दिन व रात के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा।
विज्ञापन
हरियाणा-पंजाब में मौसम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा से पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद व प्रति चक्रवात के कमजोर होने से मंगलवार को दिनभर हवाओं की दिशा बदलती रही। इस कारण से कहीं तापमान में बढ़ोतरी हुई तो कहीं गिरावट दर्ज की गई। वहीं नारनौल में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 25 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। तब तक दिन व रात के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया। साथ ही प्रति चक्रवात भी कमजोर पड़ गया। इस कारण से बार-बार हवाओं की दिशा बदलती रही, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। इसी वजह से प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की गिरावट भी देखने को मिली।
एक ही दिन में 1.0 से 6.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मगर कुछ जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक रहा। जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल में दिन का तापमान सामान्य से 10.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
क्षेत्र अधिकतम तापमान

- नारनौल 35.0
- बापौनी फरीदाबार 32.8
- बावल रेवाड़ी 31.0
- मंदकौला नूंह 31.0
- गुरुग्राम केवीके 29.9
- हिसार 29.6
- भिवानी 29.4
- अंबाला 29.0
- सिरसा 26.6
- फतेहाबाद 26.1
- झज्जर 28.3