{"_id":"65b69b1927687baa9f05870c","slug":"haryana-weather-cloudy-due-to-western-disturbance-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए बादल, दिन के औसत तापमान में आई 4.8 डिग्री की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: पश्चिमी विक्षोभ के असर से छाए बादल, दिन के औसत तापमान में आई 4.8 डिग्री की गिरावट
Sun, 28 Jan 2024 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:51 PM IST
सार
इस दौरान करनाल में अधिकतम तापमान 11.1 व न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर फतेहबाद क्षेत्र में छाए बादल
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्राें में हल्का कोहरा व बादल छाए रहे। इस कारण से दिन के औसत तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम में काफी बदलाव आएगा। इस दौरान बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले दो दिनों में धूप निकलने से दिन के समय राहत मिल रही थी। इसके साथ दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी हो रही थी। करीब एक माह बाद दिन का तापमान सामान्य से ऊपर या इसके करीब पहुंचा था।
विज्ञापन
मगर शनिवार रात को उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह सामान्य के करीब रहा। वहीं औसत अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री गिर गया। इसके साथ यह सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक 30 जनवरी, 2 फरवरी व 5 फरवरी को लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इस वजह से वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है।