फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: A Western Disturbance will be active from tonight, chances of rain tomorrow-day

Haryana Weather: आज रात से सक्रिय होगा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, कल-परसों बारिश के आसार

Sat, 28 Jan 2023 12:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 28 Jan 2023 12:26 AM IST
सार

प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 5.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में पाला पड़ने की गतिविधियां भी दर्ज की गईं। संपूर्ण इलाके में रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

विज्ञापन
Haryana Weather: A Western Disturbance will be active from tonight, chances of rain tomorrow-day
महेंद्रगढ़ में जमा पाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार रात को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से हरियाणा में 29 व 30 जनवरी को बारिश की संभावना है। उधर शुक्रवार को उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 5.1 डिग्री की गिरावट आई। साथ ही कुछ क्षेत्रों में पाला पड़ने की गतिविधियां भी दर्ज की गईं।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 28 जनवरी रात को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने वाला है। इसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर एक बार फिर से हवाओं की दिशा बदलेगी। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर उत्तर पश्चिमी हवाओं की जगह दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन


विपरीत पवनों के मिलन से संपूर्ण इलाके पर बादलवाही देखने को मिलेगी। इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश की संभावना है। साथ ही तेज गति से हवाएं चलने व एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की गतिविधियों भी हो सकती हैं। संपूर्ण इलाके में रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में गिरावट
शुक्रवार को पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर 2.0 से 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

  • महेंद्रगढ़ 2.1
  • फतेहाबाद 2.6
  • हिसार 3.7
  • सोनीपत 3.7
  • झज्जर 3.8
  • करनाल 4.2
  • कौल, कैथल 4.5
  • गुरुग्राम 5.8
  • नूंह 5.9
  • रोहतक 6.0
  • जींद 6.1
  • यमुनानगर 6.5
  • भिवानी 6.6
  • अम्बाला 7.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed