फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Weather: 47 percent less rainfall than normal in June

Haryana Weather: जून में सामान्य से 47 प्रतिशत कम बरसा पानी, फरीदाबाद व पानीपत को छोड़ हर जिले में टोटा

Mon, 01 Jul 2024 12:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 12:30 AM IST
सार

फरीदाबाद व पानीपत को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। सोनीपत में 28, झज्जर में 24 प्रतिशत सामान्य से कम बारिश हुई है।

विज्ञापन
Haryana Weather: 47 percent less rainfall than normal in June
रोहतक में हुई बारिश। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

हरियाणा में जून माह में सामान्य से 47 प्रतिशत कम पानी बरसा है। फरीदाबाद व पानीपत को छोड़कर सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। उधर, मानसून की सक्रियता में कमी आई है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो सोमवार से एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जून में प्रदेश में 55.3 एमएम सामान्य बारिश होती है, जबकि इस माह में सिर्फ 29.3 एमएम ही बारिश हुई। अंबाला व पंचकूला में सामान्य से 90, यमुनानगर में सामान्य से 86, कैथल व करनाल में 80, चरखी दादरी में 76, कुरुक्षेत्र में 68, महेंद्रगढ़ में 58, फतेहाबाद में 55, हिसार में 45, भिवानी में 41, रेवाड़ी में 36, रोहतक में 34, सिरसा में 31, पलवल में 29, सोनीपत में 28, झज्जर में 24 प्रतिशत सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं, पानीपत व फरीदाबाद में सामान्य से 3 प्रतिशत ज्यादा पानी बरसा है।
विज्ञापन


मानसून पड़ा कमजोर
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक बार हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून की सक्रियता धीमी पड़ गई है। रविवार को मानसून के असर से छिटपुट गतिविधियां दर्ज की गईं। डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक मानसून की गतिविधियां मानसून टर्फ रेखा पर निर्भर करती है, जहां से यह गुजरतीं है, उसके दोनों और बारिश की गतिविधियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को यह हरियाणा के दक्षिण में राजस्थान पर बनीं हुईं हैं, जिससे साेमवार को हरियाणा व एनसीआर पर आने की संभावना है। सोमवार से फिर से बारिश होने की संभावना बन रही है। प्रदेश मे एक से पांच जुलाई के दौरान अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं, प्रदेश में नमी की मात्रा अधिक होने की वजह से उमसभरी गर्मी अपने रंग दिखा रही हैं। रविवार को रात्रि तापमान 25.0 से 31.0 और दिन का तापमान 34.0 से 40.0 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed