फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Vice President Jagdeep Dhankhar in Hisar News Update

Haryana: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज हिसार दौरे पर, भव्य बिश्नोई की शादी में भी करेंगे पहुंचेंगे

Tue, 26 Dec 2023 12:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 12:20 AM IST
सार

अग्रोहा होते हुए आदमपुर रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा। जरूरत के अनुसार रूट डायवर्ट होगा। सिरसा रोड स्थित केंद्रीय भैंस अनुसंधान केंद्र में पौधरोपण करेंगे। पूर्व सीएम स्व. चौधरी भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई की शादी में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Haryana: Vice President Jagdeep Dhankhar in Hisar News Update
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : एक्स/भारत के उपराष्ट्रपति।

विस्तार

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को हिसार दौरे पर रहेंगे। वे सिरसा रोड स्थित केंद्रीय भैंस अनुसंधान केंद्र में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद केंद्र का निरीक्षण कर वैज्ञानिकों से बातचीत भी करेंगे। इसके अलावा पूर्व सीएम स्वर्गीय भजनलाल के पौत्र भव्य बिश्नोई की शादी के कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आदमपुर भी पहुंचेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थलों के आसपास धारा 144 लागू की गई है। उनके कार्यक्रमों को लेकर कुछ रूट डायवर्ट भी किए गए हैं।

विज्ञापन


उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सोमवार को रिहर्सल भी की। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। उनके दौरे के मद्देनजर सोमवार को पुलिस ने आदमपुर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही को सोमवार शाम से मंगलवार शाम तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन


रिहर्सल के दौरान एडीजीपी श्रीकांत जाधव, एसपी मोहित हांडा, डीसी उत्तम सिंह, एसपी हांसी एसपी मकसूद अहमद ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आदमपुर की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को पुलिस की ओर से तय की गई ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करना होगा। हिसार से आदमपुर तक रोड पर कोई भी वाहन चालक के वाहन खड़ा करने पर उसे क्रेन के माध्यम से उठा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान की तरफ से आदमपुर होते हुए हिसार व अन्य स्थानों पर जाने वाले वाहन चालक आदमपुर न आते हुए किसी अन्य वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। हिसार से अग्रोहा होते हुए आदमपुर जाने वाला मार्ग भी बाधित रहेगा। वाहन चालक इस रूट का प्रयोग न करें। पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट के समय आपातकालीन वाहनों को छूट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed