फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Vice President Dhankhar broke the protocol and met the farmers sitting in the pandal

Haryana: उपराष्ट्रपति धनखड़ प्रोटोकोल तोड़ पंडाल में बैठे किसानों से मिले, दिल्ली आने का दिया न्यौता

Tue, 26 Dec 2023 06:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 06:37 PM IST
सार

घूघंट को देखकर कहा कि अब टाइम बदल गया उठा लो। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक बुजुर्ग महिला किसान के पैर छुए और वहां मौजूद किसानों को नए संसद भवन का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन
Haryana: Vice President Dhankhar broke the protocol and met the farmers sitting in the pandal
किसानों से मिलते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रोटोकोल तोड़कर पंडाल में पीछे की ओर बैठे किसानों से मिलने उनके बीच पहुंच गए। उपराष्ट्रपति ने उनसे देसी अंदाज में बात करते हुए दिल्ली आने का न्योता दिया। उन्होंने महिलाओं के घूघंट को देखकर कहा कि अब टाइम बदल गया उठा लो। जिसके बाद महिलाओं ने घूघंट खोल दिए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महिलाओं से कहा कि थैं दिल्ली क्यूं आ आवो। म्हैं न्योता देण लाग रहया हूं। आच्छा तो मैं चालूं , राम- राम ।

विज्ञापन

विज्ञापन

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मंगलवार को केंद्रीय भैंस अनुंसधान केंद्र में पहुंचे। यहां पंडाल में उन्होंने किसानों- वैज्ञानिकों को संबोधित किया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उपराष्ट्रपति प्रोटोकोल तोड़ते हुए किसानों के बीच पहुंचे गए। पुलिस ने व्यवस्था बनाने की कोशिश की तो उपराष्ट्रपति ने पुलिस कर्मियाें को पीछे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यो घरूं को मामलो स, थैं बीच में कै करो। इसके बाद उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य का हालचला पूछा। गांव बिचपड़ी से आई महिला फूलां देवी ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। किसानों से बातचीत करते कहा कि दिल्ली क्यूं ना आवो। थारो ए घर सै। देखो तो थारों बेटो-भाई कठै रहवे सै, कै करये सै।

जनवरी में एक प्रोग्राम बना लियो। आपा लेट ना करां। उप राष्ट्रपति ने सीआईआरबी के वैज्ञानिकों को निर्देश दिए कि यहां जो किसान आए हैं उनकी लिस्ट बनाकर उन्हें दिल्ली लाओ। वहां इनसे आमने-सामने बैठ कर दिल खोल कर घर-बार की बात करेंगे।


कितनी छोरियां पढ़ैं से टाबरो..

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इसके बाद वैज्ञानिकों से बातचीत करते हुए उन्हें किसानों की बेहतरी के अनुसंधान करने के लिए प्रेरित किया। पंडाल के अंदर दूसरी ओर छात्राओं तथा स्टाफ सदस्यों से बातचीत करते हुए पूछा कि अठूं कितनी छोरियां पढ़ैं से टाबरो। वहां मौजूद छात्राओं ने हाथ खड़े किए। इसके बाद उपराष्ट्रपति बोले रोहतक एमडीयू में डिग्री देकर आया हूं। वहां आधी से ज्यादा छोरियां थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed