{"_id":"641de3c9489cda89e50358d4","slug":"haryana-team-reached-quarterfinals-of-junior-national-handball-championship-by-defeating-gujarat-24-4-hisar-news-c-21-hsr1007-88498-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गुजरात को 24-4 से हरा जूनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हरियाणा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गुजरात को 24-4 से हरा जूनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हरियाणा की टीम
Fri, 24 Mar 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
जूनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में मैच खेलती हरियाणा और गुजरात की टीम।
हिसार। बरेली में चल रही जूनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में शुक्रवार को हरियाणा की टीम ने प्री-क्वार्टर मुकाबले में गुजरात को 24-4 गोल से हराया। इसके साथ ही टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। हरियाणा टीम में हिसार के गांव लाडवा से सोनिका गिल, मंजिल, लितानी से प्रिया, प्रीति, मोनिका, उमरा से मंजिल व अनीता शामिल हैं। गुजरात के साथ मुकाबले में हिसार की बेटियों ने नौ गोल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
प्री क्वार्टर मैच में हरियाणा टीम में शामिल जींद की प्रीति ने 4, हिसार के गांव लितानी की प्रिया ने 3, जींद से संजू ने 4, जींद से आरजू ने 3, हिसार के उमरा से अनीता ने 2, पानीपत से नेहा ने 2, जींद से गरिमा ने 2, हिसार से मोनिका ने 2, हिसार के उमरा से मंजिल ने 1, हिसार के लाडवा से मंजिल ने एक गोल किया। इस अवसर पर टीम मैनेजर राजेंद्र नैन और हरियाणा टीम के कोच विजेंद्र सिंह मौजूद रहे। चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ और उत्तर प्रदेश हैंडबाल एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही है।
मिरकां के दीपक ने जीता भारत कुमार दंगल
हिसार। पलवल में आयोजित प्रतियोगिता में हिसार के गांव मिरकां के दीपक ने भारत कुमार दंगल जीता है। दीपक को एक लाख रुपये दिए गए है। दीपक महाबीर स्टेडियम में कोच विष्णुदास के पास सात साल से प्रशिक्षण ले रहा है। कोच विष्णुदास ने बताया कि दीपक ने फाइनल में 86 किलोग्राम भारवर्ग में मिर्चपुर के विक्की को 7-2 से हराया। इससे पहले हुए सेमीफाइनल में पंजाब के संदीप मान को 3-1 से हराया था। अब तक दीपक नेशनल स्तर पर कई पदक जीत चुका है। इस दौरान कोच विजेंद्र भी मौजूद रहे। यह चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ और उत्तर प्रदेश हैंडबाल एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही है।