फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana's team became handball champion, Hisar's daughters scored 20 goals

हरियाणा की टीम बनी हैंडबाल चैंपियन, हिसार की बेटियों ने किए 20 गोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Haryana's team became handball champion, Hisar's daughters scored 20 goals
फाइनल मैच में सबसे ज्यादा गोल करने वाली हिसार की सुरक्षा ट्रॉफी के साथ। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने हिमाचल प्रदेश की आर्याव्रत स्पोर्ट्स अकादमी की टीम को 36-26 अंक के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की टीम को चैंपियन बनाने में हिसार की बेटियों का खास योगदान रहा। फाइनल में हिसार की बेटियों ने 20 गोल किए। विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हैंडबाल कोच अनूप कस्वां ने बताया कि खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई है। टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। फाइनल मुकाबले में हिसार की सुरक्षा ने 10, गौरव ने 7 और प्रिया ने 3 गोल किए। इसके अलावा जींद की मीनू ने 8, मोनिका ने 1 और प्रियंका ने 7 गोल किए।
विज्ञापन

टीम 10 बार जीत चुकी गोल्ड
कोच अनूप कस्वां ने बताया कि हरियाणा टीम पिछले 12 साल से फाइनल में खेलकर 10 बार गोल्ड मेडल जीत चुकी है। इस प्रतियोगिता के लिए टीम ने काफी मेहनत की। हिसार के महाबीर स्टेडियम में कैंप भी लगाया। खिलाड़ियों को हैंडबाल की बारीकियां सिखाई गई। खिलाड़ियों की मेहनत के दम पर हरियाणा की टीम चैंपियन बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार का दिन खुशियों से भरा रहा। हरियाणा टीम ने नेशनल चैंपियनशिप में एक बार फिर गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। टीम की सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। - अनूप कस्वां, कोच, हैंडबाल

पदक जीतने के बाद हरियाणा की टीम।  संवाद

पदक जीतने के बाद हरियाणा की टीम। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed