फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Roadways blocked in protest against assault on driver in Fatehabad

Haryana: फतेहाबाद में चालक से मारपीट के विरोध में रोडवेज का चक्का जाम, बसें न चलने से यात्री परेशान

Thu, 19 Jun 2025 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Jun 2025 11:20 AM IST
सार

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सांझा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि परिचालक कृष्ण कुंडू पर जानलेवा हमला करने वाले सभी हमलावरों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। इसको लेकर रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है।  

विज्ञापन
Haryana Roadways blocked in protest against assault on driver in Fatehabad
सिरसा में रोडवेज का चक्का जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा रोडवेज के फतेहाबाद डिपो के परिचालक कृष्ण कुंडू पर जानलेवा हमले के विरोध में वीरवार को हिसार डिपो के सांझा मोर्चा ने रात साढ़े तीन बजे से चक्का जाम कर दिया है। रोडवेज कर्मचारियों ने सभी हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

 
रोडवेज यूनियन के प्रधान राजबीर दुहन ने बताया कि वीरवार को रोडवेज बसों का पूरी तरह चक्का जाम रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाए। चक्का जाम करने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शुक्रवार को प्रदेश भर में बसों का चक्का जाम रहेगा।
विज्ञापन



 
प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सांझा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि परिचालक कृष्ण कुंडू पर जानलेवा हमला करने वाले सभी हमलावरों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। इसको लेकर रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सांझा मोर्चा पुलिस प्रशासन से अपील करता है कि इस मामले में हमलावरों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन को अजय दुहन, नरेंद्र सोनी, जोगिंद्र पंघाल, राजकुमार चौहान, अमित जुगलान, नरेंद्र खरड़, अरुण शर्मा, सतीश लौरा, प्रदीप डाबड़ा व रोहताश कुंडू आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा में यात्री परेशान 

फतेहाबाद में चालक के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने सिरसा और डबवाली में रोडवेज का चक्का जाम कर दिया। रोडवेज के मुख्यगेट बंद कर यूनियन के बैनर तले कर्मचारी धरने पर बैठ गए। रोडवेज की बसें नहीं चलते से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों से हिसार, दिल्ली, गुरुग्राम , भिवानी व राजस्थान जाने वाले यात्रियों ने रेलवे स्टेशन का रूख कर लिया। रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। 




सुबह साढ़े 6 बजे चलने वाली किसान एक्सप्रेस में भीड़ नजर आई। वहीं, दूसरी ओर पंजाब डिपो , राजस्थान रोडवेज और निजी बस संचालकों ने मोर्चा संभाला। निजी बसों के चलते से यात्रियों ने कुछ राहत की सांस ली। लेकिन लोकल रूटों पर सबसे ज्यादा परेशानी का सामना यात्रियों को करना पड़ा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed