{"_id":"668ac685a3c49a70a605fb57","slug":"haryana-rao-inderjit-said-law-and-order-has-broken-down-in-the-state-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: राव इंद्रजीत बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, ऐसे ही रहा तो विधानसभा चुनाव में नुकसान होना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: राव इंद्रजीत बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई, ऐसे ही रहा तो विधानसभा चुनाव में नुकसान होना तय
Sun, 07 Jul 2024 10:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:17 PM IST
सार
व्यापारी बोले कि कानून व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो भाजपा का सूपड़ा साफ होना निश्चित है। हांसी में मंडी एसोसिएशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंच पर कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल व सांसद धर्मबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
राव इंद्रजीत सिंह
विस्तार
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने हांसी की अनाज मंडी धर्मशाला में कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। वह इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर कानून व्यवस्था को ठीक करवाने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो विधानसभा चुनाव में नुकसान होना लाजमी है।
विज्ञापन
राव इंद्रजीत हांसी में अनाज मंडी धर्मशाला में मंडी एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल व सांसद धर्मबीर सिंह मौजूद रहे। मंच को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता रामअवतार तायल ने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि मंत्री जी, आप सीएम से बात कर कानून व्यवस्था ठीक करें अन्यथा भाजपा का सूपड़ा साफ होना निश्चित है।
विज्ञापन
प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो चुकी है। आए दिन व्यापारियों से खुलेआम फिरौती मांगी जा रही है और गोलियां चलाई जा रही हैं। सरकार उसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। तायल ने कहा कि जिस दौरान हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे और आप केंद्रीय मंत्री थे उस समय भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुंडागर्दी का खात्मा करने का काम किया था।
विज्ञापन
पार्टी की हवा में तो ऐरा गैरा नत्थू खैरा भी बन जाता है विधायक : राव इंद्रजीत
हांसी के ही केसी फार्म में भी राव इंद्रजीत का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहां उन्होंने कहा कि पार्टी की हवा में तो ऐरा गैरा नत्थू खैरा भी विधायक बन जाता है। जो विधायक अपनी ताकत को निजी स्वार्थ के लिए प्रयोग करते हैं, उन्हें चुनाव में ठोकर लगनी चाहिए। यदि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है तो अच्छे लोगों को टिकट मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्किनर हॉर्स रेजिमेंट की शुरुआत हांसी से हुई थी। इसे हांसी के किसान, मजदूर ने पैदा किया था और आज भी यह रेजिमेंट अहम है। जिस समय हरियाणा पंजाब से अलग हुआ था, उस समय हरियाणा की पहचान यह थी कि यहां पर बोतडू किस्म के लोग हैं परंतु आज के समय में हमने विकास के नाम पर कई प्रदेशों को पीछे छोड़ दिया है।
भ्रष्टाचारियों ने अमृत योजना को खराब किया : सांसद धर्मबीर
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि अमृत योजना को भ्रष्टाचारियों ने खराब करने का काम किया है। आज वहीं लोग फायदे में हैं जो नेताओं की हाजिरी मारते हैं। ऐसे लोग अच्छे लोगों को पीछे धकेलने का काम करते हैं। संगठन को मजबूत कर अच्छे लोगों को आगे लाएं। सांसद धर्मबीर ने कहा कि 2029 में वो कोई भी चुनाव नहीं लड़ेगे। परंतु राजनीति नहीं छोड़ेगे। अच्छे लोगों को आगे लाने का काम करेंगे।