फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana man made three wheeled Bullet Sanedo for weeding in field and garden

Hisar: बाइक के खर्च में जुताई-निराई करेगा सानेडो, सड़क पर दिलाएगा बुलेट जैसा एहसास, मॉडल प्रमाणित

Thu, 16 Feb 2023 09:53 AM IST
नवीन दलाल उदयभान त्रिपाठी, हिसार (हरियाणा)
उदयभान त्रिपाठी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 Feb 2023 09:53 AM IST
सार

हरियाणा में खेती में मशीनों का उपयोग बढ़ रहा है। इसी कड़ी में एक व्यक्ति ने छोटे किसानों के लिए बड़ी उपयोगी मशीन का अविष्कार किया है। जो एक सामान्य ट्रैक्टर की तरह काम करेगा और रोड पर किसानों को बुलेट का अहसास दिलवाएगा। यह बुलेट, टैंपो और ट्रैक्टर के मिले-जुले स्वरूप वाली मशीन है।

विज्ञापन
Haryana man made three wheeled Bullet Sanedo for weeding in field and garden
टीटीसी से स्वीकृत सानेडो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत और बागीचे में निराई के लिए बना सानेडो मझोले व छोटे किसानाें के लिए बड़ा उपयोगी होगा। पावर बिडर श्रेणी में शामिल सानेडो सारे काम करता है जो एक सामान्य ट्रैक्टर कर सकता है। बुलेट, टैंपो व ट्रैक्टर के मिले-जुले स्वरूप वाली यह मशीन महज 1.25 लाख रुपये में तैयार हो जाती है और प्रति घंटा डीजल की खपत भी 800 ग्राम है। इस मशीन को टीटीसी ने प्रमाणित कर दिया है।

विज्ञापन


इस मॉडल को टीटीसी ने कर दिया है प्रमाणित, महज 800 ग्राम प्रति घंटा है डीजल की खपत
खेती में मशीनों का उपयोग बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले गुजरात में खेत की निराई के लिए एक मशीन बनाई गई। तीन पहिये वाली इस मशीन में हाइड्रोलिक सिस्टम के साथ 5 फाल का कल्टीवेटर लगा है, जिससे फसल की दो लाइनों के बीच की खर पतवार की जुताई की जा सकती है। साथ ही इससे दोनों क्यारियां पर मिट्टी भी चढ़ाई जा सकती है। एक कृषि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री ने इस नवाचार को देखा और उसे आम किसानों के लिए उपयोगी बनाने का सुझाव दिया। इसके बाद कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने मशीन को उन्नत बनाने व इसकी उपयोगिता को प्रमाणित करने के लिए उत्तरी क्षेत्र फार्म मशीनरी प्रशिक्षण और परीक्षण संस्थान (टीटीसी) भेजा गया। यहां परीक्षण उपरांत मशीन को कृषि कार्य के लिए फिट माना गया।
विज्ञापन


पांच क्विंटल तक भार खींच सकता है सानेडो
टीटीसी के विशेषज्ञों ने बताया कि पांच क्विंटल वजन वाली इस मशीन को सानेडो नाम दिया गया है। इसमें 10 हार्स पॉवर का इंजन लगा है, जो प्रति घंटे 800 ग्राम डीजल की खपत करता है। सानेडो पांच फाल के कल्टीवेटर को खींच सकता है। साथ ही वह रोटावेटर को भी चला सकता है। इसके अलावा वह सड़क पर पांच क्विंटल तक भार भी खींच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर तरह के खेत के लिए है उपयुक्त

तीन पहिए वाला सानेडो एक एकड़ खेत की जुताई तीन घंटे में कर सकता है। बागवानी वाली फसलों में खरपतवार की निराई के लिए भी उपयोगी है। पहियों की ऊंचाई के लिहाज से यह गन्ने की फसल में पहली निराई में बहुत उपयोगी होगा। यूपी-बिहार में छोटी जोत वाले किसानों के लिए यह मशीन किसी वरदान से कम नहीं होगी। क्योंकि 20 हार्स पावर के ट्रैक्टर की कीमत साढ़े छह लाख से शुरू होती है। पांच एकड़ से कम जोत वाले किसान ट्रैक्टर खरीद तो लेते हैं, लेकिन काम कम होने के चलते घाटा होता है, जबकि सानेडो की कीमत केवल 1.25 लाख रुपये होने के चलते यह किसानों को अधिक फायदा देगा।

प्रतिक्रिया
सानेडो सभी तरह के टेस्ट में सफल रहा है। तीन दिवसीय कृषि दर्शन मेले में इसकी प्रदर्शनी की जाएगी। यह पावर बिडर श्रेणी का कृषि उपकरण है जो मूलत: निराई के लिए बना है, लेकिन अपनी उच्च क्षमता के चलते यह लघु व सीमांत किसानों के लिए हर तरह का काम कर सकता है। देश के वर्तमान कृषि हालात के लिए यह बहुत ही उपयोगी मशीन साबित होगा।, डॉ. मुकेश जैन, निदेशक टीटीसी हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed