Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Kuldeep Bishnoi said - BJP is coming to the state for the third time, Saini will become the CM

Haryana: कुलदीप बिश्नोई बोले- प्रदेश में तीसरी बार आ रही भाजपा, सैनी फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

Mon, 26 Aug 2024 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 10:20 PM IST
सार

कुलदीप ने गुरु जंभेश्वर महाराज के 574वें अवतार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम की तारीफ की। वह बोले कि सैनी उनके पिता की तरह ही सहज और सरल हैं।

विज्ञापन
Haryana: Kuldeep Bishnoi said - BJP is coming to the state for the third time, Saini will become the CM
मुख्यमंत्री नायब सैनी को तस्वीर देकर सम्मानित करते कुलदीप बिश्नोई। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिश्नोई मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और गुरु जंभेश्वर भगवान के 574वें अवतार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है और नायब सैनी मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा, हमारा गठबंधन भी रहा और मुझे सैनी के साथ काम करने का मौका भी मिला। ये बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। हालांकि पिछले सप्ताह एक चैनल को दिए साक्षात्कार में कुलदीप बिश्नोई ने खुद को भी सीएम की दौड़ में बताया था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कुलदीप ने कहा, जिस प्रकार चौधरी भजनलाल हर समय आम जनता की सुनवाई करते थे और उनकी हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करते थे। ठीक उसी प्रकार मुख्यमंत्री नायब सैनी भी सहजता व सरलता से हर आदमी से मिलते हैं। इन्होंने बहुत कम समय में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणाएं की।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की कि जिस प्रकार आपने चौधरी भजनलाल व उनके बाद मेरे ऊपर स्नेह का हाथ रखा है, वैसा ही सहयोग बेटे भव्य बिश्नोई को देते रहें। इससे पहले सीएम ने कहा कि गुरु जंभेश्वर भगवान के बताए मार्ग पर चलकर ही हम आदर्श समाज बना सकते हैं। वन व जीव रक्षा के लिए दिए उनके संदेश का पूरी दुनिया अनुसरण करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed