फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Former Assembly Speaker said - Manoharlal did not play the role of CM, became a RSS campaigner

Haryana: पूर्व विधानसभा स्पीकर बोले- मनोहरलाल ने नहीं निभाई मुख्यमंत्री की भूमिका, RSS के प्रचारक बने रहे

Sun, 13 Aug 2023 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 11:33 PM IST
सार

पूर्व विधानसभा स्पीकर बोले कि प्रदेश में सामूहिक रूप से रैली आयोजित कर मुख्यमंत्री से क्षमा मांगेंगे कि हमें और प्रदेश को माफ कर दो। उन्होंने कहा कि सीएम प्रदेश के लिए कोई भविष्यात्मक सोच के साथ आगे नहीं बढ़े।

विज्ञापन
Haryana: Former Assembly Speaker said - Manoharlal did not play the role of CM, became a RSS campaigner
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा पत्रकारवार्ता करते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में राजनीतिक परिस्थितियां दिन प्रतिदिन बदलती जा रही हैं। 9 साल तक प्रदेश में दो योजना में मुख्यमंत्री रहे मनोहरलाल ने प्रदेश में मुख्यमंत्री की भूमिका न निभाकर आरएसएस के प्रचारक बने रहे। वह प्रदेश के लिए कोई भविष्यात्मक सोच के साथ आगे नहीं बढ़े। उनके खिलाफ प्रदेश में सामूहिक रूप से ''''मनोहरलाल से माफी मांगो रैली'''' का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें मुख्यमंत्री से क्षमा मांगेंगे कि हमें माफ कर दो, हरियाणा को माफ कर दो। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने हिसार के रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। वह 20 अगस्त को होने वाली विपक्ष आप के समक्ष रैली के लिए कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने के लिए आए थे।
विज्ञापन


ट्रिपल इंजन की सरकार ने कुछ नहीं किया
उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार ने केंद्र, हरियाणा और हिसार में कोई विकास कार्य नहीं किए। न औद्योगिक क्षेत्र में और न शिक्षा में। पीएम बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने महंगाई का मुद्दा उठाया था, लेकिन अब महंगाई चरम पर है। गैस सिलिंडर 1200 रुपये के पास पहुंच गया है। अब पीएम मोदी जनता से नहीं पूछते अच्छे दिन आए या नहीं। भाजपा की सरकार ने चुनाव से पहले युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अग्निवीर के नाम पर सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल, जीएसटी और नोटबंदी ने हर वर्ग को पीछे धकेल दिया है। किसान की आय दोगुनी करने का वादा तो दूर किसानों को उसकी फसलों के भाव तक नहीं मिल रहे। कर्मचारी भर्ती करने के वादे भी हवा में है, ऑफिस में कर्मचारी नहीं मिलते, अस्पतालों में चिकित्सक नहीं और स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं। प्रदेश में सरकार का दिवाला निकला हुआ है।

नूंह हिंसा भाजपा की साजिश
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में मणिपुर में दंगे, तीन बार हरियाणा जला और अब सोची-समझी साजिश के तहत नूंह में जातीय टकराव करवा दिया। कांग्रेस के नेता जब नूंह जाने लगे तो उन्हें रोक लिया गया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी में रावण से भी बढ़ा अंहकार है। अब 6 महीने बचे हुए हैं कम से कम अब तो सच बोलना शुरू कर दो।


भाजपा ने ब्राह्मण समाज का इस्तेमाल किया, आने वाले चुनाव में वोट नहीं देंगे
कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि 20 अगस्त को होने वाली रैली के लिए सभी नेता लगे हुए हैं। रैली में कांग्रेस के सभी नेता आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ब्राह्मण समाज का हमेशा इस्तेमाल किया है। चुनाव से पहले भाजपा ने रामबिलास शर्मा को मुख्यमंत्री के लिए प्रमोट किया। बाद में दरकिनार कर दिया। रैली के दौरान एमपी अरविंद शर्मा को स्टेज ने नीचे उतार दिया और खुद मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम के दौरान फरसा दिखाते हुए नजर आए, जिसके चलते ब्राह्मण समाज के लोग आने वाले चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed