फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana expected to receive 92 to 108 percent average rainfall in monsoon

Haryana Monsoon Update: प्रदेश में मानूसन में खूब बरसेंगे मेघा, 92 से 108 प्रतिशत औसत बारिश के आसार 

Wed, 01 Jun 2022 02:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Jun 2022 02:32 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आईएमडी के अनुसार इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून से पूरे देश में औसत बारिश 96 से 104 प्रतिशत होगी। 

विज्ञापन
Haryana expected to receive 92 to 108 percent average rainfall in monsoon
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

इस बार मानसून सीजन में हरियाणा में बादल खुलकर बरसेंगे। भारतीय मौसम विभाग ने इस बार प्रदेश में मानसून सीजन में 92 से लेकर 108 प्रतिशत तक औसत (दीर्घकालिक औसत) बारिश के आसार जताई है। उधर, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की गईं। हालांकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


नारनौल स्थित राजकीय महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर एवं मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आईएमडी के अनुसार इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून से पूरे देश में औसत बारिश 96 से 104 प्रतिशत होगी। वहीं हरियाणा में 92 से 108 प्रतिशत बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार वर्तमान में मानसून केरल में प्रवेश कर गया है।
विज्ञापन


इस वर्ष मानसून का आगमन औसत से 3 दिन पहले हुआ है। धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है। आने वाले 4-5 दिन सम्पूर्ण उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। हालांकि बीच बीच में कमजोर वैस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आंशिक बादलवाही देखने को मिल सकती है, लेकिन बारिश की गतिविधियां नदारद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मजबूत दबाव ढाल बल विकसित होने से अगले 3 दिन तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। आगामी दिनों में हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के के आसपास दर्ज होने की संभावनाएं हैं। 


उत्तरी जिलों में दिखा असर
उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद नए बादलों के फुटाव से उत्तरी हरियाणा के जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिले में कहीं-कहीं तेज गति से हवाओं के साथ हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिली। इस दौरान हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 39.0 से 43.8 और न्यूनतम तापमान 23.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed