{"_id":"663fa6fd25d173faa20a70c7","slug":"haryana-devastation-due-to-storm-and-rain-three-died-including-an-eight-year-old-child-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: आंधी-बारिश से तबाही, आठ वर्षीय बच्चे सहित तीन की मौत, सैकड़ों पेड़ और विद्युत पोल टूटकर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: आंधी-बारिश से तबाही, आठ वर्षीय बच्चे सहित तीन की मौत, सैकड़ों पेड़ और विद्युत पोल टूटकर गिरे
Sat, 11 May 2024 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 11 May 2024 10:42 PM IST
सार
हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सिरसा में सैकड़ों पेड़ और विद्युत पोल टूटकर गिरे हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित रही है। खेदड़ थर्मल प्लांट की दोनों यूनिटें ट्रिप, एक यूनिट शनिवार की सुबह उत्पादन शुरू हुआ। फतेहाबाद के गांव ढ़ाबीकलां में सड़क पर गिरी पेड़ की टहनी से मोटरसाइकिल सवार के टकराने से जान गई।
विज्ञापन
भिवानी में जगह जगह टूटे पोल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के हिसार क्षेत्र के सभी जिलों में शुक्रवार की रात आई आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। वहीं, सिरसा जिले के गांव बुढ़ाभाणा में तेज आंधी के कारण हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर आठ वर्षीय बच्चे अर्जुन की मौत हो गई। वहीं, फतेहाबाद जिले के गांव ढ़ाबीकलां में सड़क पर गिरे पेड़ की टहनी से एक मोटरसाइकिल सवार टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
चरखी दादरी में अंधड़ से मकड़ाना में टूटी बिजली तार की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका पिता करंट लगने से झुलस गया। हिसार, भिवानी, फतेहाबाद चरखी दादरी और सिरसा में बारिश और आंधी में सैकड़ों पेड़ और विद्युत पोल गिरकर टूट गए। हिसार जोन के सभी जिलों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
हिसार जिले में आंधी के कारण 86 विद्युत पोल और 98 पे़ड़ टूटकर गिर गए। रात में खेदड़ थर्मल प्लांट की दोनों यूनिटें ट्रिप हो गई। शनिवार को कर्मचारियों ने एक यूनिट को सुबह चालू कर दिया है। रात तक दूसरे यूनिट को चालू करने में कर्मचारी जुटे रहे। हिसार जिले में कई घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
फतेहाबाद जिले में आंधी से 308 विद्युत पोल टूटकर गिर गए। 18 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा 300 से ज्यादा पेड़ टूटकर गिर गए। सिरसा जिले में सैकड़ों विद्युत पोल और पेड़ टूटकर गिर गए। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश के कारण मंडियों में उठान न होने के गेहूं भीग गया है।
चरखी दादरी जिले में आंधी से 138 पेड़ और 14 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। तीन ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी वजह से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।
भिवानी जिले के तोशाम, बहल और लोहारू क्षेत्र में सबसे अधिक बिजली लाइनों को क्षति पहुंची। अंधड़ में 13 बिजली ट्रांसफार्मर भी गिर गए। दो पावर सब स्टेशन भी ठप हो गए। 150 से अधिक पेड़ टूटकर गिर गए।