फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala made several announcements in Narnaund

Haryana: उपमुख्यमंत्री ने नारनौंद में की कई घोषणा, बोले- प्रदेश के सभी गांव में स्थापित होंगी डिजिटल लाइब्रेरी

Tue, 27 Jun 2023 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, नारनौंद, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 10:04 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हांसी व नारनौंद के एक दिवसीय विधानसभा क्षेत्र दौरे के दौरान गांवों में कई घोषणाएं की। उपमुख्यमंत्री रामायण गांव में ऊंट गाड़ी तो सुल्तानपुर में ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे।

विज्ञापन
Haryana Deputy Chief Minister Dushyant Chautala made several announcements in Narnaund
हांसी घिराय में जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हांसी व नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान कई गांव का दौरा किया। रामायण में ग्रामीण डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को ऊंट गाड़ी पर बैठाकर सभास्थल पर लाए तो गांव सुल्तानपुर में ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे।

विज्ञापन


घिराय गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी गांव में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कराई जाएंगी। एक हजार गांव में लाइब्रेरी स्थापित करने का कार्य पूरा हो चुका हैष इस वर्ष के आखिर तक 4000 गांव में लाइब्रेरी स्थापित करने का कार्य पूरा हो जाएगा और वर्ष 2024 में सभी गांव में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बरसाती पानी से फसलों को नुकसान से बचाने के लिए 1100 करोड़ रुपये से स्थायी व्यवस्था करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 वर्षों के दौरान हरियाणा प्रदेश में 34 हजार करोड़ राशि का निवेश हो चुका है, इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के बेशुमार अवसर उपलब्ध होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो ग्राम पंचायतें 1 से 3 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाएंगे उन सभी गांव में सामुदायिक केंद्र बनवाने बनवाए जाएंगे। प्रदेश की जिन ग्राम पंचायतों द्वारा सामुदायिक केंद्र बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजे गए उन सभी में इनका निर्माण करवाया जा रहा है।

18 हजार तालाब का होगा जीर्णोद्धार

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18000 तालाब का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा, उनमें से 1200 तालाब का निर्माण करवाया जा चुका है और 1400 तालाब निर्माणाधीन है। इस मौके पर खादी बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित बुरा, हांसी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रहे राहुल मक्कड़, शीला भयान, हांसी हलका प्रधान करण सिंह देपल, रमेश गोदारा, मास्टर ताराचंद, सुनील मुंड, एसडीएम मोहित महराणा आदि मौजूद रहे।

मुआवजे में देरी पर तहसीलदार को किया तलब
नारनौंद के गांव खेड़ी चौपटा में किसानों की शिकायत पर तहसीलदार को मौके पर तलब किया और मुआवजा वितरण में ढिलाई बरतने का कारण पूछा। डिप्टी सीएम ने दो घंटे के अंदर पूरी तहसील के मुआवजे की डिटेल्स देने के निर्देश दिए। नारनौंद के गांव हैबतपुर में डिप्टी सीएम ने जनसमस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।

ये घोषणाएं की गईं

  • घिराय से सिंधड़, घिराय से खरकड़ी तक सड़क।
  • सुलखनी रोड स्थित जोहड़ की रिटर्निंग वॉल का काम जल्द होगा शुरू।
  • घिराय में फसल खरीद का स्थायी एवं पक्का परचेज सेंटर बनेगा।
  • हांसी से कंवारी वाया सुल्तानपुर, उमरा तक 33 फीट चौड़ी सड़क के लिए 40 करोड़ मंजूर किए।
  • गांव में ई-लाइब्रेरी के लिए 5 लाख की ग्रांट देने की घोषणा की।
  • पंचायत द्वारा जगह उपलब्ध करवाते ही गांव में पार्क, व्यायामशाला व कम्युनिटी सेंटर बनाने की घोषणा की।
  • गांव ढंढेरी में गलियां एवं खेतों के रास्ते पक्के करने को दी मंजूरी।
  • पंचायत द्वारा जगह उपलब्ध करवाते ही गांव में कम्युनिटी सेंटर बनाने, स्कूल में शेड बनाने व डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की घोषणा।
  • गांव देपल-ढढेरी-रामायण रोड के लिए 31 लाख रुपये की राशि जारी की।
  • मय्यड़ टोल से रामायण ढंढेरी तक रोड के लिए 4.26 करोड़ मंजूर किए।
  • शहीद निशांत मलिक के नाम से ढंढेरी गांव के स्कूल में शहीद स्मारक बनाने के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
  • गांव मेहंदा में डिप्टी सीएम ने सड़क निर्माण के लिए 5.29 करोड़, मेहंदा से ढाणी मेहंदा सड़क निर्माण के लिए 49 लाख रुपये मंजूर किए।
  • जिम के सामान के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।
  • ग्राम सचिवालय, डिजिटल लाइब्रेरी, अतिरिक्त वाटर टैंक व खेल मैदान की चहारदीवारी बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed