फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana CM Saini said Hansi was made a district keeping its history in mind

हरियाणा के CM सैनी बोले: हांसी का इतिहास देखते हुए बनाया जिला, अंग्रेजों ने क्रांतिकारी वीरों पर किए अत्याचार

Thu, 18 Dec 2025 08:50 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 Dec 2025 08:50 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला, तहसील, उपतहसील बनाने के लिए मंत्रिमंडल की एक कमेटी बनाई हुई है। उसमें अधिकारी व मंत्री भी शामिल है। कमेटी यह देखती है कि कहां पर उपमंडल, तहसील, जिला या खंड बनना है।

विज्ञापन
Haryana CM Saini said  Hansi was made a district keeping its history in mind
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम में अमर उजाला के बैनरतले आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हांसी के इतिहास को देखते हुए उसे जिला बनाया है। हांसी को जिला बनाने का प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की कमेटी ने अनुशंसा की थी। सबसे बड़ा जिला हिसार था, उसमें सात विधानसभा क्षेत्र आती थी। छोटे जिले का विकास तेजी के साथ होता है। इस वजह से हांसी को हिसार से अलग कर जिला बनाया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हांसी के लोगों की लंबे समय से मांग थी। वर्ष 1857 में जब स्वतंत्रता संग्राम शुरू हुआ था, तब हांसी के लोगों ने लड़ाई लड़ी। हांसी को गेट वे ऑफ इंडिया कहा जाता था, यानि इसे हिंदुस्तान का दरवाजा कहा जाता था। हांसी की एतिहासिक पहचान है। अंग्रेजों ने हांसी के क्रांतिकारी वीरों पर अत्याचार किए।
विज्ञापन


लाला हुक्म चंद को सरेआम फांसी पर लटका दिया। क्रांतिकारी नहीं माने तो अंग्रेजों ने उन्हें सड़क पर गिरड़ी (पत्थरनुमा भारी कृषि उपकरण) से कुचल दिया था, जिसे लाल सड़क कहा जाता है। हांसी एतिहासिक नगरी है। उनकी लंबे समय की मांग को सरकार ने स्वीकार किया व पूरा किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को हांसी की नई ऑटो मार्केट में आयोजित हांसी विकास रैली में हांसी को प्रदेश का 23वां जिला बनाने की घोषणा की थी। साथ ही एक सप्ताह में इसका नोटिफिकेशन जारी करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी अनुमोदित करेगी तो बनेंगे नए जिले
मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला, तहसील, उपतहसील बनाने के लिए मंत्रिमंडल की एक कमेटी बनाई हुई है। उसमें अधिकारी व मंत्री भी शामिल है। कमेटी यह देखती है कि कहां पर उपमंडल, तहसील, जिला या खंड बनना है। क्षेत्र के लोग कमेटी के पास प्रस्ताव भेजती है। कमेटी समय समय पर बैठक करती है व चर्चा करती है कि जहां के प्रस्ताव आए हैं वहां के लोगों की क्या प्रतिक्रिया है। कोई आपत्ति दर्ज करता है तो वह भी कमेटी सुनती है। कमेटी इस मामले में जो अनुशंसा करती है, सरकार उस को लागू कर देती है। नए जिले, तहसील व अन्य के लिए कमेटी भविष्य में अनुशंसा करेगी तो नए जिले बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed