फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Agriculture Minister said 3000 crore will spend for packaging-processing unit and cold storage

Haryana: 'जापान से 3000 करोड़ लोन लेकर पैकेजिंग-प्रोसेसिंग यूनिट, कोल्ड स्टोरेज के लिए खर्च करेंगे'

Tue, 01 Aug 2023 02:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 01 Aug 2023 02:10 AM IST
सार

हरियाणा के कृषि मंत्री बोले कि मत्स्य पालन के कारोबार को 100 करोड़ पहुंचाने और 20 लीटर दूध वाली एक हजार बछड़ी इस साल तैयार करने का लक्ष्य है। हिसार में सीआईआई ने इनोवेटिव फार्मर मीट आयोजित की, इमसें कृषि मंत्री बोले कि किसानों को पारंपरिक खेती छोड़कर रिस्क लेना पड़ेगा, सरकार मदद करेगी।

विज्ञापन
Haryana Agriculture Minister said 3000 crore will spend for packaging-processing unit and cold storage
हिसार जीजेयू में किसानों को संबोधित करते कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि जापान से 3 हजार करोड़ रुपये का लोन लेकर किसानों को पैकेजिंग व प्रोसेसिंग यूनिट लगाने व कोल्ड स्टोरेज बनाने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन की मदद से इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा मत्स्य पालन के कारोबार को 100 करोड़ तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में एक हजार ऐसी बछड़ी तैयार की जाएंगी जिनका दूध कम से कम 20 लीटर हो। किसानों को पारंपरिक खेती छोड़कर रिस्क तो लेना पड़ेगा। एक साथ पूरी खेती को न बदल सकें तो कुछ प्रयोग जरूर करें। आपके रिस्क को कम करने के लिए प्रदेश सरकार साथ देगी।
विज्ञापन

हिसार जीजेयू में किसान को सम्मानित करते कृषि मंत्री जेपी दलाल एवं डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा। संवाद
वे सोमवार को गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की ओर से आयोजित इनोवेटिव फार्मर मीट में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे। कृषि मंत्री ने कहा कि सोनीपत के गन्नौर में देश की सबसे बड़ी फल-फूलों की मंडी पर काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर दस हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मंडी में रोजाना 30 -40 हजार करोड़ का कारोबार होगा। मंडी तक फल-फूलों को साफ सफाई-छंटाई कर पैकिंग कर मंडी में भेजा जाएगा तो उन्हें अच्छे भाव मिलेंगे।


हिसार जीजेयू में आयोजित कार्यक्रम में किसानों की समस्या सुनते कृषि मंत्री जेपी दलाल। संवाद

हर जिले में किसानों को प्रोसेसिंग- पैकेजिंग यूनिट, ग्रेडिंग, सामान ढोने वाली वातानुकूलित गाड़ी, कोल्ड स्टोरेज की सविधा दी जाएगी। इसके लिए किसानों को लोन उपलब्ध कराया जाएगा। हरियाणा सरकार इसके लिए जापान से एमओयू करने जा रही है। इसके तहत इस प्रोजेक्ट के लिए 3 हजार करोड़ रुपये मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि पशु वैज्ञानिकों को पशु नस्ल सुधार करने के लिए काम करना होगा। ब्राजील में गाय 50 लीटर तक दूध दे रही हैं। लुवास के जरिये हमने इस साल 20 लीटर दूध वाली एक हजार बछड़ी तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इन गायाें का उपयोग कर भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक से नस्ल को सुधारा जाएगा। प्रदेश के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान के लिए काम कर रही है। कृषि के बजट को पांच गुना तो नहरों के लिए बजट चार गुना बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed