फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Abhay Chautala targets Bhupinder singh hooda in Hisar

Haryana: अभय चौटाला बोले- गठबंधन 10 की 10 सीट जीत रहा था, हुड्डा ने BJP से मिलकर कमजोर उम्मीदवार उतारे

Sun, 23 Jun 2024 09:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 09:01 PM IST
सार

इनेलो प्रधान महासचिव पार्टी की जिलास्तरीय बैठक में हिसार पहुंचे। वह बोले कि हुड्डा ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव में कमजोर उम्मीदवार उतारे। 

विज्ञापन
Haryana: Abhay Chautala targets Bhupinder singh hooda in Hisar
हिसार में अभय चौटाला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार में राजगढ़ रोड पर एक निजी बैंक्वेट हॉल में रविवार को इनेलो की जिलास्तरीय बैठक हुई जिसमें पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने शिरकत की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव मोदी बनाम इंडिया का था। मोदी का नारा था 400 पार और इंडिया गठबंधन देश को भाजपा से छुटकारा दिलाना चाहता था।

विज्ञापन

विज्ञापन

मगर उस गठबंधन में कुछ ऐसे लोग थे, जो भाजपा को मजबूत कर रहे थे। हरियाणा में गठबंधन 10 की 10 सीट जीत रहा था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा के साथ मिलकर कमजोर उम्मीदवार उतारे। उसकी वजह से भाजपा 5 सीटें जीत गई। हुड्डा पूर्ण रूप से भाजपा के साथ हैं। प्रदेश के लोगों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय चौटाला ने कहा कि हुड्डा एक तरफ राज्यपाल से मिलकर सरकार को अल्पमत की बताते हैं। वहीं जब राज्यसभा के चुनाव की जब बात आती है तो कहते हैं कि हमारे पास नंबर नहीं है। जब नंबर नहीं है तो वह राज्यपाल के पास क्यों गए। एक बार अविश्वास प्रस्ताव लाने का मतलब है कि आप 6 माह सरकार के खिलाफ संविधान के मुताबिक आप कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं ला सकते।

हिम्मत है तो हुड्डा मेरे चार सवालों के जवाब दें
उन्होंने कहा कि हुड्डा भाजपा से डरे हुए हैं। आज भी उनके सामने उन मुकदमों का जिक्र करो तो उनका मुंह देखने वाला होता है। हुड्डा मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मैं भाजपा से मिला हूं। अगर हिम्मत है तो एक प्लेटफार्म पर आकर मेरे चार सवालों का जवाब दें। लोग अगर उनके जवाबों से संतुष्ट होंगे तो हम हमेशा के लिए उनके साथ चले जाएंगे। अगर लोग संतुष्ट नहीं होते हैं तो हुड्डा को प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। ये लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं। लोग इन्हें विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएंगे।

राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि अगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा चाहते हैं कि उनका सांसद बने तो उन्हें विपक्ष से बात करनी चाहिए। बड़ी पार्टी कांग्रेस ही है। उनका काम है, सभी के साथ बात करें।

प्रदेश में बनाएंगे तीसरा गठबंधन
हुड्डा को घेरते हुए अभय चौटाला ने कहा कि उन्होंने पैन की स्याही बदल दी। अपना वोट किसी को दिए बिना ही खाली बैलेट पेपर छोड़ आए। अब फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाकर भाजपा को कहीं न कहीं जिंदा किया है। मनोहर लाल के सामने कमजोर उम्मीदवार उतारना, अपने बेटे को चुनाव जितवाने के लिए किरण चौधरी का टिकट कटवाना और इंद्रजीत से कमजोर उम्मीदवार उतारना। ये सब षड्यंत्र नहीं तो और क्या है। अभय ने कहा कि प्रदेश में तीसरा गठबंधन बनाएंगे। इस गठबंधन के लिए जजपा हो या कांग्रेस हो, किसी से बात नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed