फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Harsec will prepare ground level draft of HMDA with the help of satellite map

Hisar News: सेटेलाइट मैप की मदद से हरसेक तैयार करेगा एचएमडीए का जमीनी स्तर का प्रारूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Harsec will prepare ground level draft of HMDA with the help of satellite map
हिसार। हिसार महानगर विकास प्राधिकरण (एचएमडीए) को विधानसभा में मंजूरी के बाद अब इसकी अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद एचएमडीए के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त होगा। सीईओ नियुक्त होने के बाद एचएमडीए धरातल पर उतरेगा। सबसे पहले इसकी बाउंड्री तय की जाएगी। एचएमडीए का जमीनी स्तर का प्रारूप सेटेलाइट मैप की मदद से हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (हरसेक) तय करेगा। इसमें शहर की हर एक जानकारी पूरे आंकडों सहित मौजूद होगी। भविष्य की योजनाएं इन आंकड़ों, तथ्यों, ग्राफ के आधार पर ही बनेंगी।
विज्ञापन

याद रहे कि 30 जनवरी को सीएम मनोहरलाल ने एचएमडीए की घोषणा की थी। अब दूसरे चरण में विधानसभा में इसे बुधवार को मंजूरी मिलेगी। नियमों के अनुसार हरियाणा विधानसभा में पारित इस फैसले को अब कानून बनाने के लिए अंतिम मंजूरी के लिए राज्यपाल के समक्ष भेजा जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही अधिसूचना जारी होगी। एचएमडीए के सीईओ सबसे पहला काम इसका प्रारूप तय करने का करेंगे। यह काम हरसेक करेगा। हरसेक सेटेलाइट मैप के जरिये पूरा प्रारूप तय करेगा। गुरुग्राम की तरह यह मैप बनाया जाएगा। इसमें हिसार से कितने किलोमीटर दूर तक का एरिया आएगा, इस पर उच्च अधिकारियों की ओर से फैसला लिया जाएगा। हरसेक के अधिकारियों के पास शहर की पूरी जानकारी पहले से उपलब्ध है। इसमें सेटेलाइट से लिए गए चित्रों के आधार पर यहां उपलब्ध सभी संसाधनों का ब्योरा है। मास्टर प्लान 2041 के लिए एचएमडीए की अहम भूमिका होगी, जिसमें हिसार, हांसी, अग्रोहा शहर को शामिल करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह तैयार करेगा हरसेक
- 30 मीटर से चौड़ी सभी सड़कें
- सड़कों की कुल लंबाई
- सभी बड़े पुल, अंडर ब्रिज,
- 11,33, 132,220,440 केवी क्षमता के बिजली स्टेशन
- शहर के सभी जलघर
- सभी बड़ी सीवरेज लाइन, सीवरेज सिस्टम, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
- 50 करोड़ से अधिक रुपये के सभी प्रोजेक्ट

हमने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण का प्रारूप तैयार किया था। जब भी सीईओ की ओर से हमें निर्देश मिलेंगे हरसेक हिसार का प्रारूप तैयार कर देगा। हमें इसमें अधिक समय नहीं लगेगा। एक सप्ताह में यह काम पूरा कर लेंगे। हिसार शहर की कुछ विस्तृत सूचनाएं हरसेक के पास पहले से ही उपलब्ध हैं। - डॉ. सुलतान सिंह, निदेशक , हरसेक
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास की प्लानिंग एचएमडीए के जिम्मे.. निगम करेगा छोटे कार्य
शहर के विकास के सभी बड़े प्रोजेक्ट 50 करोड़ से अधिक के एचएमडीए के जिम्मे होंगे। नगर निगम शहरी एरिया के छोटे कार्य संभालेगा। एचएसमडी राज्य सरकार को आवश्यकतानुसार भूमि अधिग्रहण करने या भूमि की खरीद, विनिमय, हस्तांतरण, धारण, पट्टे, प्रबंधन और निपटान में मदद करेगा। इसे बुनियादी ढांचे के विकास और शहरी पर्यावरण के टिकाऊ प्रबंधन की योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए भूमि अधिग्रहण करने का भी अधिकार होगा। यह अधिग्रहण योजना उद्देश्यों के लिए एक आधुनिक भू-स्थानिक-आधारित प्रणाली की स्थापना की अनुमति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed