फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hariram of Hisar won four gold medals in 85 plus age group

मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 92 मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hariram of Hisar won four gold medals in 85 plus age group
हिसार। 42वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन 27 अप्रैल से एक मई तक तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस प्रतियोगिता में हिसार मास्टर खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा है। मास्टर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया हरियाणा के महासचिव चरणजीत सिंह झाझड़िया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

हरियाणा के खिलाड़ियों ने 44 स्वर्ण पदक, 20 रजत व 28 कांस्य पदक हासिल किए। चरणजीत सिंह ने बताया कि हिसार के डॉ. रामकंवर सांगवान ने 80 प्लस आयुवर्ग में 5 किलोमीटर पैदल चाल, 4 गुना 400 रिले दौड़ व 4 गुना 100 रिले में स्वर्ण पदक जीता। हरिराम बेनीवाल ने 85 प्लस आयुवर्ग में 5000, 1500, 800 मीटर रेस व 4 गुना 400 रिले दौड़ मे स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

भीम सिंह पूनिया ने 75 प्लस आयुवर्ग में 4 गुना 100 व 400 रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। 75 प्लस आयुवर्ग में डॉ. हेतराम ने 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता है। 65 प्लस आयुवर्ग में इंद्रजीत सांगवान ने 4 इंटु 100 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता है। 65 प्लस आयुवर्ग में राजबीर 200 मीटर व 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता है। राजपाल धनखड़ ने 5 किलोमीटर पैदल चाल में गोल्ड मेडल जीता है। राजेश बेनीवाल 40 प्लस आयुवर्ग में 5 किलोमीटर पैदल चाल में सिल्वर मेडल, 30 प्लस आयुवर्ग में सोहन सिंह 4 गुना 100 रिले में कांस्य और ममता ने ट्रिपल जंप में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed