{"_id":"6689d4c36401f87c46058f14","slug":"happy-cards-will-be-available-even-on-holidays-employees-are-calling-the-beneficiaries-hisar-news-c-21-hsr1020-415949-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अवकाश के दिन भी मिलेंगे हैप्पी कार्ड, लाभार्थियों को फोन कर बुला रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अवकाश के दिन भी मिलेंगे हैप्पी कार्ड, लाभार्थियों को फोन कर बुला रहे कर्मचारी
Sun, 07 Jul 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
हांसी। हैप्पी कार्ड के प्रति लोगों में घट रही रुचि को देखते हुए रोडवेज ने अब अवकाश के दिन भी हैप्पी कार्ड वितरण के आदेश दिए हैं। अब अवकाश के दिन बस स्टैंड पर हैप्पी कार्ड देने के लिए कार्यालय खुला रहेगा। ताकी ज्यादा से ज्यादा आवेदक समय पर कार्ड ले सकें।
हैप्पी कार्ड योजना मार्च महीने के अंत में शुरू की गई थी। अब तक 15,300 लाभार्थी कार्ड ले चुके हैं। जबकि सब डिपो पर 40,081 कार्ड आए थे। जो लोग अभी तक कार्ड लेने के लिए नहीं आए हैं, इसके लिए रोडवेज कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। रोडवेज कर्मचारी उन्हें फोन करके बुला रहे हैं। इसके बावजूद भी लोग कार्ड लेने नहीं आ रहे हैं। अधिकतर आवेदक समय न होने की बात कह रहे हैं। इस पर रोडवेज ने अब अवकाश के दिन कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। ताकी लोग छुट्टी के दिन कार्ड लेने के लिए आ सके। इसके लिए रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जब तक वितरण का काम पूरा नहीं होता तब तक छुट्टी के दिन भी कार्यालय खुले रहेंगे।
इसके लिए रोडवेज के यातायात प्रबंधक व हैप्पी कार्ड के नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। बता दें कि उपमंडल में अब तक 47,000 लोग हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन
बीते महीने सरकार के आदेश पर बस स्टैंड पर शिविर भी लगाया गया था। जिसमें आवेदकों को हैप्पी कार्ड वितरित किए गए थे। शिविर के बाद हैप्पी कार्ड लेने के लिए काफी संख्या में लोग बस स्टैंड पर पहुंचे थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सालाना देना होगा 79 रुपये शुल्क
आवेदकों को हैप्पी कार्ड लेने के लिए 50 रुपये की एकमुश्त लागत का भुगतान करना होगा। कार्ड की शेष 109 रुपये की लागत सरकार द्वारा वहन की जाएगी। हैप्पी कार्ड का वार्षिक रखरखाव शुल्क 79 रुपये भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। आवेदन करने के बाद लाभार्थियों को एसएमएस के माध्यम से कार्ड लेने की तिथि व स्थान के बारे में सूचित किया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- --
आवेदक अब छुट्टी के दिन भी हैप्पी कार्ड कार्ड ले सकते हैं। हैप्पी कार्ड को लेकर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आवेदकों को हैप्पी कार्ड लेने के लिए फोन करके कार्यालय में बुलाया जा रहा है।- सुरेंद्र सिंह, यातायात प्रबंधक, रोडवेज