फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Happy card beneficiaries have to pay rent

Hisar News: 22 ई-टिकटिंग मशीनें खराब, हैप्पी कार्ड के लाभार्थियों को देना पड़ रहा किराया

Tue, 14 Jan 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 14 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Happy card beneficiaries have to pay rent
हिसार। बसों में खुले पैसों का झंझट खत्म करने के लिए रोडवेज में ई-टिकटिंग मशीनों से टिकट देनी शुरू की थी। मगर अभी से मशीनों में खराबी आनी शुरू हो चुकी है। कभी नेटवर्क की दिक्कत आ रही है तो कभी हैप्पी कार्ड स्वीकार नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

मगर अब पिछले काफी समय से 22 ई-टिकटिंग मशीनें खराब हैं। इस कारण सबसे ज्यादा हैप्पी कार्ड से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कार्ड होने के बावजूद मशीन काम नहीं करने पर उन्हें किराया देना पड़ रहा है। ऐसे में उन यात्रियों को हैप्पी कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी की ओर से मशीन खराब होने का मामला रोडवेज महाप्रबंधक को भी अवगत कराया गया था। मगर अभी तक मशीनें ठीक नहीं हो पाई है। ऐसे में यात्रियों की आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे पहले भी कई बार मशीनों में तकनीकी खराबी आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार चार्ज होने पर 24 घंटे तक चलती हैं मशीनें
रोडवेज अधिकरियों की मानें तो एक बार मशीन चार्ज होने पर 24 घंटे तक चलेगी। इन मशीनों को चार्ज करने के लिए बस स्टैंड की पास ब्रांच कार्यालय के पास एक कमरे में चार्जिंग प्वाइंट लगाए गए हैं। एक रैक में 42 मशीनें रखी जा सकती हैं। मशीनों को रखने के लिए हिसार बस स्टैंड पर 6 और हांसी में 2 रैक बनाए गए हैं।


ई-टिकटिंग मशीन में कई बार खराबी आ जाती है। मशीनों को ठीक करवाने के लिए मुख्यालय भेजा जाता है। यदि मशीन में कोई समस्या आ रही है तो उसे ठीक कराया जाएगा। - डॉ. मंगलसैन, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed