फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi Municipal Council JE's service terminated due to road construction mess

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, हांसी नगर परिषद के जेई की सेवा समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hansi Municipal Council JE's service terminated due to road construction mess
हांसी (हिसार)। काली देवी मार्ग निर्माण में प्रयुक्त निर्माण सामग्री का सैंपल कई बार फेल होने के बाद डीएमसी ने नगर परिषद के ऑउटसोर्सिंग पर तैनात जेई जितेंद्र खांडा की सेवा समाप्त कर दी है। इनसे पहले जेई राहुल की भी अनियमितता के आरोप में सेवा समाप्त की जा चुकी है।
विज्ञापन

नगर परिषद सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक काली देवी रोड के निर्माण में अनियमितता की शिकायत हुई थी। इस मामले की जांच के बाद निर्माण सामग्री की जांच के लिए नमूना भेजा गया। नमूना फेल होने पर ठेकेदार के खिलाफ एक करोड़ 90 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश दिए गए थे। इसके बाद मामले में जेई जितेंद्र खांडा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जेई के जवाब से उच्च अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। वीरवार को डीएमसी ने जेई की सेवा समाप्त कर दीं।
विज्ञापन

विवादों में रहा है निर्माण कार्य
बता दें कि काली देवी रोड का निर्माण शुरू से ही विवादों में रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बार-बार सवालिया निशान लगे। निर्माण सामग्री की सैंपल जांच के लिए अलग-अलग दो प्रयोगशालाओं को भेजी गई। दोनों ही जगह से सैंपल फेल होने की रिपोर्ट आई। जितेंद्र खांडा से पहले परिषद के अन्य जेई राहुल की सेवा समाप्त कर दी गई थी। राहुल पर श्मशान घाट की जमीन में प्लॉट काटने का आरोप था। दोनों ही आउटसोर्सिस से परिषद में नियुक्त थे। जितेंद्र खांडा ने बताया कि सेवा समाप्ति के आदेश की जानकारी मिली है। आदेश की प्रति मिलने पर अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed