{"_id":"580d02864f1c1bd975bc1fb7","slug":"hansi-distic-campain-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांसी को जिला बनाने के लिए लगाई दौड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी को जिला बनाने के लिए लगाई दौड़
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hansi
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी को जिला बनाने की मांग को लेकर रविवार को शहर में आयोजित दौड़ में पूर्व मंत्री, पार्षदों, सरपंचों, वकीलों के अलावा अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। दौड़ में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा था। दौड़ में हांसी को जिला बनाने की मांग को लेकर सभी की जुबान पर एक ही नारा था कि, हम सबका है एक ही नारा, हांसी जिला बने हमारा। दौड़ के दौरान युवा इस कदर उत्साहित थे कि अनेक युवाओं ने तिरंगे के संग अपनी सेल्फी ली।
विज्ञापन
रविवार को सुबह 6:15 बजे सभी लोग लाल सड़क स्थित शहीद स्मारक पर एकत्रित हो गए। वहीं, 6:30 बजे दौड़ को अतिथियों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, अशोक कनौजिया, बहादुर सिंह सैनी, प्रवीण बंसल, महंत सागरनाथ, पूर्व पार्षद सुमन शर्मा, गोबिंद सिंगला, अनिल बंसल, पार्षद अशोक ढालिया, डॉ. बलवान, रमेश मदान, जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज राठी, अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान रविकांत गोयल, विजय पाल आर्य, कृष्ण लूथरा, बार एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार खरब, पवन गोयल एडवोकेट, मंजू टुटेजा, रामनिवास लोहान, मुकेश जैन पैट्रोल पंप वाले आदि ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
दौड़ शहीद स्मारक से आरंभ होकर उमरा गेट, बड़सी गेट, जींद चौक, चौपटा बाजार से होती हुई वापस शहीद स्मारक पर पहुंची। दौड़ के दौरान बलराज के नेतृत्व में नगर के विभिन्न चौराहों पर टीम को छोड़ा हुआ था ताकि कोई शार्ट-कट से निकल न जाए। दौड़ में शंकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दौड़ के अंतिम छोर तक पहुंचने पर शंकर के दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा था। अभियान के संयोजक धर्मवीर रतेरिया ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हांसी की ऐतिहासिक लाल सड़क से आयोजित यह दौड़ हांसी को जिला बनाने की दिशा में एक मिल का पत्थर साबित होगी। दौड़ में भिवानी जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ओला ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि हांसी जिला बने, इसके लिए हम अपना हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
यह रहा परिणाम
दौड़ में सीनियर वर्ग में शंकर प्रथम, सतीश द्वितीय व नीटू तृतीय रहा, वहीं जूनियर वर्ग में दिनेश ने प्रथम व आनंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि लड़कियों में सुलक्षा को प्रथम, रोहिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ में सभी विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को विपिन बाबा द्वारा जिम्नास्टिक करवाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी कमलेश गर्ग, रामनिवास शर्मा, रामअवतार सिंह, मनमोहन तायल, विजय बंसल, गौरव भारतीय, बोना सिंह यादव, लोकेश शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, संजय कमांडो, रविन्द्र मक्कड़, सर्वेश सैनी, विपिन्न बाबा, फतेह सिंह गुर्जर, अशोक सैनी, बलवान सिंह दलाल, कमलेश गर्ग, नरेन्द्र भयाना भाई जी होटल वाले, सतपाल खांडा वाले, सुरेन्द्र शर्मा, राघवेन्द्र आर्य, गौरव खट्टर, प्रवीन सहारा, शुभम जैन, जगमोहन तायल, नरेन्द्र दूहन, पवन गर्ग, शिवम शर्मा, गौरव सैनी, कन्नू साई वर्मा, अशोक जैन, रमेश जैन आदि उपस्थित रहे।
हांसी जिला बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
हांसी। जेसीआई के आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु तो नहीं आए, उनके भतीजे अजय सिंधू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान हांसी जिला संघर्ष समिति ने हांसी को जिला बनाने की मांग को लेकर अजय सिंधू को ज्ञापन सौंपा और कहा कि वित्त मंत्री साहब कार्यक्रम में क्यों नहीं आए।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष रामनिवास फौजी ने कहा कि समिति व शहर के लोग बेसब्री से वित्त मंत्री का इंतजार कर रहे थे। इस पर सिंधू ने कहा कि उन्हें किसी कार्यक्रम में जाना था, जिसके चलते वह नहीं आ पाए। फौजी ने कहा कि नगर में अभियान चलाए जा रहे है, क्षेत्र के लोग हांसी को जिला बनाने का इंतजार कर रहे हैं, हांसी को जिला कब बनाया जाएगा। इस पर सिंधू ने कहा कि हांसी जिला जरूर बनेगा। चाहे एक नवंबर को इसकी घोषणा या फिर बाद में। इस पर फौजी ने कहा कि अगर एक नवंबर को हांसी जिला बनाने की घोषणा न हुई तो लोग काफी नाराज हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के गढ़ से चरखी दादरी जिला बन गया, नारनौंद भी उपमंडल बन गया, ऐसे में हांसी को भी जल्द ही जिला बनाया जाए। इस पर सिंधू ने कहा कि वह उनका यह मैसेज वित्त मंत्री तक पहुंचा देंगे।