{"_id":"688a6e25a8e2c4977e013ee6","slug":"hannis-relatives-agreed-based-on-the-dsps-assurance-the-protest-ended-the-post-mortem-was-conducted-the-body-of-the-missing-welding-mechanic-hanni-was-found-in-the-canal-hisar-news-c-21-hsr1020-678017-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डीएसपी के आश्वासन पर माने हन्नी के परिजन, धरना समाप्त, पोस्टमार्टम कराया, लापता वैल्डिंग मैकेनिक हन्नी के शव नहर में मिला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डीएसपी के आश्वासन पर माने हन्नी के परिजन, धरना समाप्त, पोस्टमार्टम कराया, लापता वैल्डिंग मैकेनिक हन्नी के शव नहर में मिला था
विज्ञापन
हिसार। सिरसा के चतरगढ़ पट्टी निवासी वैल्डिंग मैकेनिक हन्नी (28) की मौत के मामले में परिजनों ने बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना दिया। दोपहर के समय डीएसपी सुनील कुमार ने परिजनों को समझाया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
इस पर परिजनों ने धरना समाप्त करते हुए हन्नी के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके अलावा पुलिस कर्मियों ने खराब बर्ताव की भी जांच की मांग उठाई। इससे पहले डीएसपी सुनील कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम तय समय पर नहीं कराया गया तो पुलिस को पूरी जानकारी नहीं मिल सकेगी। इसके बाद मौत के सही कारणों का खुलासा भी नहीं हो सकेगा। अगर आप सहयोग नहीं करेंगे ताे पुलिस अपने स्तर पर पोस्टमार्टम कराएगी।
परिजनों ने कहा कि अगर आप निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दें तो हम पोस्टमार्टम कराएंगे। डीएसपी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
यह था मामला : सिरसा के चतरगढ़ पट्टी निवासी हन्नी अपनी बुआ के घर हिसार की मॉल काॅलाेनी आया था। वह अपने तीन दोस्तों के साथ सोमवार को लाडवा माइनर पर नहाने गया था। बाद में वह लापता हो गया। परिजनों ने कहा कि सोमवार को सदर थाना में गए तो पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की।
परिजनों ने थाना परिसर में धरना प्रदर्शन किया। मंगलवार को गोताखोर ने हन्नी का शव लाडवा माइनर से बरामद किया। इसके बाद परिजनों ने नागरिक अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस शव को अग्रोहा मेडिकल भेजने लगी तो परिजनों ने एंबुलेंस पर पथराव कर दिया था।