फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hands that toiled in the fields scripted a story of success

Hisar News: खेतों में पसीना बहाने वाले हाथों ने सफलता की इबारत लिखी

Tue, 30 Jun 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 30 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Hands that toiled in the fields scripted a story of success
सीसवाला निवासी युवा अजय फगेडिया - फोटो : सीसवाला निवासी युवा अजय फगेडिया
रवि घोड़ेला
विज्ञापन

बालसमंद। गांव सीसवाला निवासी युवा अजय फगेडि़या ने सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में रहकर पढ़ाई की। सरकारी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने वाले अजय ने वर्षों तक खेती में अपने परिवार का हाथ बंटाया और कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अब अमेरिका की आईटी कंपनी से 38 लाख वार्षिक पैकेज का ऑफर प्राप्त किया है।
अजय बेंगलुरु में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह आईटी उद्योग में करीब साढ़े छह वर्षों का अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इससे पहले आईआईटी में प्रवेश न मिलने पर उन्होंने हार मानने के बजाय डिप्लोमा किया और वर्ष 2016 में बीटेक प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन

अजय ने वर्ष 2019 में मात्र 11,500 मासिक वेतन से एक सर्विस-बेस्ड आईटी कंपनी में कॅरिअर की शुरुआत की। लगातार नई तकनीकों को सीखने, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उनका वार्षिक पैकेज पहले 10 लाख, फिर 19.50 लाख, 23 लाख और अब 38 लाख तक पहुंच गया है। अपने कॅरिअर के दौरान उन्हें नौकरी छूटने, बिना दूसरी नौकरी के इस्तीफा देने और कार्यस्थल पर कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हर कठिनाई को अवसर में बदल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed