फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hailstorm along with rain on the night of Faag, damage to crops

Hisar News: फाग की रात बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

Sun, 16 Mar 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 16 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm along with rain on the night of Faag, damage to crops
हांसी। शुक्रवार रात सवा नौ बजे उपमंडल के कुछ गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। करीब दस मिनट तक ओलावृष्टि हुई। जिससे खेतों में तैयार खड़ी सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान हुआ।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ओलावृष्टि से सरसों की कटाई देरी से होगी। जानकारी के अनुसार धर्मपुरा, ढाणी कुतुबपुर, मय्यड, खरड़ व अन्य कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी फसल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बता दें कि फाग के दिन दोपहर बाद रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। रात सवा नौ बजे मौसम ने करवट ली और गरज -चमक के साथ बारिश हुई। बारिश के साथ कुछ गांवों में 10 मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 16 मार्च तक बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहेगी। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। शनिवार देर शाम को भी तेज हवा भी चली।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओलावृष्टि से फसल में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। अभी तक शून्य से 25 प्रतिशत तक नुकसान होने की संभावना है। बाकी आंकलन के बाद पता लगेगा।- डॉ. प्रीति, एसडीओ, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed