फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hail fell along with rain, a feeling of coolness in the air due to falling temperatures, 1450 trees were broken by the storm, 54 transformers and 444 poles were toppled

Hisar News: बारिश संग बरसे ओले, तापमान गिरने से हवा में ठंडक का एहसास, आंधी से 1450 पेड़ टूटे, 54 ट्रांसफार्मर और 444 खंभे धराशायी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hail fell along with rain, a feeling of coolness in the air due to falling temperatures, 1450 trees were broken by the storm, 54 transformers and 444 poles were toppled
अग्रोहा के कुलेरी गांव में सोमवार रात बारिश के साथ गिरे ओले। 
हिसार। मौसम का मिजाज सोमवार को भी मस्त नजर आया। दिनभर तेज हवा चलती रही। धूप से राहत मिली पर धूल ने परेशान किया। रात नौ बजे बाद गरज के साथ बारिश होने लगी और अग्रोहा सहित कई क्षेत्रों में ओले गिरे। इससे हवा में ठंडक का एहसास होने लगा। इससे पहले रविवार रात शहर में 32 एमएम बारिश दर्ज की गई। 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। जिले में 1450 से पेड़ गिर गए। हांसी-हिसार में बिजली के 444 खंभे और 54 ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए। शहरी एरिया में 27 फीडर ब्रेक डाउन हो गए और करीब 145 स्थानों पर बिजली के तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई। शहर के एक तिहाई हिस्से में सोमवार सुबह 10 बजे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

आंधी के कारण बिजली निगम के 33 केवी क्षमता के 6 सब स्टेशन प्रभावित हुए। शहरी एरिया में बिजली निगम के कर्मी फॉल्ट व बिजली लाइनों को सुधारने के लिए रात भर जुटे रहे। इसके बावजूद 30 प्रतिशत एरिया में सुबह तक बिजली चालू नहीं की जा सकी। भेरिया निवासी रोशनलाल ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही सोलर पैनल लगवाया था। आंधी से पैनल पूरी तरह से टूट गया। मंगाली निवासी रमेश ने बताया कि आंधी से ट्रांसफार्मर व खंभे गिर गए। पूरी रात बिजली नहीं आई।
विज्ञापन

-----
रविवार रात आंधी ने बिजली निगम को बहुत नुकसान पहुंचाया। निगम के 444 खंभे, 54 ट्रांसफार्मर गिरे हैं। सब स्टेशन भी ब्रेक डाउन हुए। सोमवार दोपहर तक पूरे एरिया में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। - एफआर नकवी, अधीक्षक अभियंता, डीएचबीवीएन हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed