{"_id":"655b980127ce82c80c095586","slug":"hafed-ties-up-with-chambal-fertilizer-stock-ends-as-soon-as-1100-bags-of-urea-are-sold-hisar-news-c-21-hsr1020-263241-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हैफेड का चंबल फर्टीलाइजर के साथ हुआ टाईअप, यूरिया के 1100 बैग बिकते ही स्टॉक खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हैफेड का चंबल फर्टीलाइजर के साथ हुआ टाईअप, यूरिया के 1100 बैग बिकते ही स्टॉक खत्म
विज्ञापन
हैफेड समिति कार्यालय के बाहर ट्रक में यूरिया खाद के बैग व साथ खड़े कर्मचारी। स्वयं
हिसार। हैफेड का चंबल फर्टीलाइजर के साथ टाईअप किया गया है। सोमवार को नई अनाजमंडी स्थित हैफेड समिति कार्यालय पर दो बार में 1100 बैग खाद पहुंची। सुबह से ही खाद के लिए किसान कतार में खड़े थे। इस दौरान 550 बैग खाद वितरित की गई। सुबह 11:30 बजे ही खाद का स्टॉक खत्म हो गया। इस कारण कई किसानों को मायूस लौटना पड़ा। वहीं, कार्यालय पर दोपहर बाद कृभको श्याम यूरिया खाद के 550 बैग पहुंचे जो शाम तक बिक गए। स्टॉक के मुताबिक आधार कार्ड दिखाने पर एक किसान को खाद के पांच से छह बैग दिए जा रहे हैं।
पिछले एक सप्ताह से डीएपी खाद का स्टॉक खत्म है। खाद के लिए किसान चक्कर काट रहे हैं। वहीं, नई अनाजमंडी में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर भी कृभको यूरिया खाद उपलब्ध है, यहां करीब 1500 बैग रखे हैं। सोमवार को काफी किसानों ने केंद्र से यूरिया खाद ली। वही, रविवार को गांव आर्य नगर में फसल सुरक्षा केंद्र पर खाद के ज्यादा रुपये वसूलने का मामला सामने आया था। किसान मुकेश ने इसकी शिकायत कृषि विभाग को भी दी थी।
जिले में अब तक डीएपी के 436300 बैग आ चुके हैं, जिसमें 221740 की बिक्री हो चुकी है। वहीं, 245720 बैग डीएपी जिले में आ चुका है, जिसमें 209240 बैग की बिक्री हो चुकी है। जिले में अगर बिजाई की बात करें तो सरसों की बिजाई हो चुकी है। गेंहू की बिजाई अंतिम चरण में है। अब डीएपी की अधिक डिमांड नहीं रही है। - राजबीर सिंह, उप निदेशक, कृषि विभाग, हिसार
विज्ञापन
खाद की डिमांड लगातार बढ़ रही है। सोमवार को यूरिया खाद के सुबह और दोपहर बाद 1100 बैग पहुंचे थे। फिलहाल खाद का स्टॉक खत्म हो चुका है। जल्द ही डीएपी खाद पहुंचने की उम्मीद है। - अनिल, सेल्समैन, हैफेड समिति कार्यालय