Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gurugram's night is the coldest in the state, mercury recorded at 7.2 degrees, cold wave alert today and tomorrow.

Hisar News: गुरुग्राम की रात प्रदेश में सबसे ठंडी, पारा 7.2 डिग्री दर्ज, आज व कल शीत लहर का अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gurugram's night is the coldest in the state, mercury recorded at 7.2 degrees, cold wave alert today and tomorrow.

विज्ञापन
हिसार। गुरुग्राम में रात का पारा 7.2 डिग्री पर पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं महेंद्रगढ़ व हिसार में रात के समय शीत लहर का प्रकोप रहा। उधर भारतीय मौसम विभाग ने शीत लहर को लेकर आज व कल का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अभी मौसम शुष्क व साफ बना हुआ है। दिन के समय उत्तर पश्चिमी व रात के समय उत्तरी हवाएं चल रही हैं। दिन के समय धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है और रात का तापमान इतना नीचे पहुंच गया है। गुरुग्राम के अलावा हिसार में न्यूनतम तापमान 8.4, महेंद्रगढ़ में 8.2, सिरसा में 9.2 और सोनीपत में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पलवल में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री रहा जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।
विज्ञापन

-----
पिछले दो वर्षों के मुकाबले इस बार नवंबर काफी ठंडा
अगर पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार नवंबर माह में न्यूनतम तापमान पर नजर डाले तो नवंबर की रात काफी ठंडी है। वर्ष 2023 में हिसार में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री और वर्ष 2024 में 16.2 डिग्री था, जबकि इस बार यह 8.4 डिग्री पर पहुंचा हुआ है। डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार पहाड़ों पर जल्द बर्फबारी होने के कारण तापमान में इतनी गिरावट आई है। आमतौर यह मौसम दिसंबर के पहले सप्ताह में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 12 नवंबर की रात एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके असर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 19 व 21 नवंबर हल्के श्रेणी के विक्षोभ आएंगे। इनके असर से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed