फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gunny bags finished since last four days, mustard purchase stopped for two days, focus on lifting

Hisar News: चार दिन से बारदाना खत्म, दो दिन के लिए सरसों की खरीद बंद, उठान पर फोकस

Sun, 21 Apr 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 21 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gunny bags finished since last four days, mustard purchase stopped for two days, focus on lifting
मंडी में गेहूं की आवक।
हिसार। सरसों का उठान धीमा होने के कारण दो दिन के लिए सरकारी खरीद बंद कर दी है। अब सिर्फ उठान पर फोकस है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों की मानें तो सोमवार से सरसों की सरकारी खरीद करने की बात कही जा रही है। शनिवार को नई अनाजमंडी में एसडीएम जयवीर यादव ने निरीक्षण भी किया था और सरसों उठान में तेजी लाने के आदेश दिए थे। बारदाना कम होने के कारण उठान में भी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर जिले की मंडियों में अब तक केवल 22 प्रतिशत गेहूं का उठान हो सका है। डीसी ने बैठक कर अधिकारियों को तेजी से उठान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से हरियाणा वेयर हाउस का बारदाना खत्म होने के कारण सरसों भरवाई से लेकर उठान का काम रुका हुआ था। मगर अब बारदाना आने की बात कही जा रही है। शुक्रवार को जिले की प्रशासनिक सचिव अमनीत पी कुमार ने नई अनाजमंडी का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने मंडी से सरसों का उठान धीमा और सफाई न होने पर हरियाणा वेयर हाउस के अधिकारियों को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब है। ऐसे में जल्द उठान करवाकर सुरक्षित भंडारण कराया जाए। इसको देखते हुए फिलहाल के लिए सरकारी खरीद रोक दी गई है। हिसार की अनाजमंडी में शनिवार को सरसों की सरकारी खरीद नहीं की गई। 415 क्विंटल प्राइवेट एजेंसी की ओर से खरीदी गई है। नई अनाजमंडी में शनिवार को 11767 क्विंटल सरसों की आवक हुई थी। नई अनाजमंडी से 143206 क्विंटल सरसों का उठान किया गया। वहीं मंडी में 14573 क्विंटल गेहूं पहुंचा। हैफेड ने 8170 क्विंटल गेहूं खरीदा है।
विज्ञापन


उठाने के नाम पर कर रहे वसूली
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने मंडियों के दौरे के दौरान कहा कि सरकार द्वारा गेहूं की खरीद व उठान ना करने से किसान व आढ़तियों को परेशानी आ रही है। सरसों व गेहूं का उठान न होने से मंडियां अनाज से भरी हुई हैं। सरकार को सरसों व गेहूं का उठान ठेकेदारों पर दबाव बनाकर तुरंत उठान करवाना चाहिए। हरियाणा में जो भी ठेकेदार गेहूं उठान के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सरकार को करनी चाहिए। सरसों की सरकारी खरीद न करने पर किसानों को मजबूरी में अपनी सरसों औने-पौने दामों में बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा 18 हजार एमटी एक दिन में उठान
उपायुक्त प्रदीप दहिया ने शनिवार को फसल खरीद प्रबंधों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें फसल खरीद, भुगतान व उठान कार्यों की रिपोर्ट ली गई। डीसी ने कहा कि उठान के लिए अतिरिक्त परिवहन, लेबर और भंडारण की व्यवस्था कर ली जाए। अधिकारियों ने बकाया कि शुक्रवार को एक दिन में लगभग 18 हजार मीट्रिक टन का उठान हुआ था। दो दिन में इस क्षमता को 20 हजार मीट्रिक टन फसल का उठान किया जाएगा। जिले में तक 1 लाख 81 हजार 541 मीट्रिक टन गेहूं खरीदी गई है। इसमें से 40 हजार 440 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है। 67 हजार 756 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। इसमें से 47 हजार 619 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है। गेहूं की फसल का 75 प्रतिशत तथा सरसों की फसल का 94 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed