फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gujvi reserved additional seats for the dependents of those who lost their lives in Corona

कोरोना में जान गंवा चुके लोगों के आश्रितों के लिए गुजवि ने आरक्षित कीं अतिरिक्त सीटें

Thu, 07 May 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gujvi reserved additional seats for the dependents of those who lost their lives in Corona
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने देशभर में कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके लोगों के आश्रितों के लिए एक अतिरिक्त सीट आरक्षित की है। विवि ने ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही यह घोषणा कर दी।
विज्ञापन

यह सीट प्रत्येक कोर्स में एक आरक्षित की गई है। देशभर में कोरोना से मौत के शिकार हुए लोगों के आश्रितों को इस तरह का लाभ देने वाला गुजवि संभवत देश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय है। इससे पहले विश्वविद्यालय की तरफ से सिंगल गर्ल चाइल्ड, नॉर्थ ईस्ट एंड कश्मीरी माइग्रेंट और विवि के कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी एक-एक अतिरिक्त सीट का प्रावधान किया हुआ है। गुजवि ने पांच मई से सत्र 2020-21 के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

इन कोर्सों में ले सकते हैं दाखिला
विवि की डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. ऊषा अरोड़ा ने बताया कि ड्यूल डिग्री बीएससी (आनर्स) फिजिक्स- एमएससी (फिजिक्स), ड्यूल डिग्री बीएससी (आनर्स) केमिस्ट्री - एमएससी (केमिस्ट्री), ड्यूल डिग्री बीएससी (आनर्स) मैथेमैटिक्स - एमएससी (मैथेमैटिक्स), ड्यूल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) बायो टेक्नोलॉजी - एमएससी (बायो टेक्नोलॉजी), बीएससी (ऑनर्स)-कंप्यूटर (डाटासाइंस), बीएससी (ऑनर्स)-इकोनोमिक्स, बीएससी (ऑनर्स) साइकोलॉजी और बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी में दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के कारण प्रवेश परीक्षा नहीं हुई तो मेरिट के आधार पर होंगे दाखिले
कोरोना से जान गंवाने वालों के आश्रितों के लिए विश्वविद्यालय ने अतिरिक्त सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया है। विवि में आवेदन प्रक्रिया पांच मई को शुरू हो चुकी है, जो 15 जून तक चलेगी। प्रवेश परीक्षा का आयोजन जुलाई के अंत में किए जाने की योजना है। यदि कोरोना की परिस्थितियों के कारण प्रवेश परीक्षा नहीं हो पाई तो मेरिट के आधार पर दाखिले किए जा सकते हैं।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुजवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed