फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Guess agency association Angry, hindi news, hisar

चेतावनी - तय समय में गिरफ्तारी नहीं होने पर गैस आपूर्ति करेंगे बंद

Thu, 21 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 21 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Guess agency association Angry, hindi news, hisar
चेतावनी - तय समय में गिरफ्तारी नहीं होने पर गैस आपूर्ति करेंगे बंद - फोटो : bureau

गैस एजेंसी एसोसिएशन हिसार के सदस्यों ने लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा कि अगर दो दिन में अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो जिले में गैस की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम कैमरी रोड पर सांई गैस एजेंसी के गोदाम से लुटेरे 1.48 लाख रुपये लूट ले गए थे। इस घटना के बाद गैस एसोसिएशन ने सुरक्षा को लेकर नाराजगी जाहिर की है। गैस एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को एसपी अश्विन शैणवी से मिला। एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा कि शहर में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। पिछले एक सप्ताह में कई जगह फायरिंग हो चुकी है। मर्डर, लूट की बड़ी वारदात भी लगातार हो रही हैं। गैस एजेंसी के गोदाम में घुसकर लूट को अंजाम दिया गया। पिछले कुछ समय में गैस एजेंसी संचालकों पर हमला, लूटपाट की पांचवीं घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश गैस एजेंसी संचालक पर चाकू से हमला किया। इसके बाद हनुमान गैस एजेंसी हांसी में गोली चलाई गई। संजय गैस एजेंसी में मैनेजर पर हमला किया गया। जेपी गैस एजेंसी के कर्मचारी पर हमला कर सिलेंडर लूट का प्रयास किया।
पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

गैस एजेंसियों पर रोजाना नकदी का लेनदेन होता है। ऐसे में एजेंसी संचालकों की जान खतरे में रहती है। सभी एजेंसियों के आसपास पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार किया जाए। अगर आरोपियों को तय समय में गिरफ्तार नहीं किया गया तो एजेंसी संचालक गैस आपूर्ति सेवा का काम बंद कर देंगे।

एजेंसी संचालक मजबूरन हड़ताल पर जाएंगे। गैस एजेंसी एसोसिएशन ने अपनी मांग का पत्र जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक सुभाष सिहाग तथा उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे को भी सौंपा। इस मौके पर उप प्रधान संदीप जिंदल, विक्रम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


3.50 लाख उपभोक्ता
जिले में 26 गैस एजेंसी हैं, जिसमें करीब साढे़ तीन लाख से अधिक एलपीजी उपभोक्ता हैं। जिले में रोजाना करीब सात से आठ हजार गैस सिलेंडर की खपत रहती है। सर्दी के दिनों में प्रतिदिन दस हजार सिलेंडर की खपत होती है। एजेंसी संचालकों की हड़ताल हुई तो हजारों लोगों को दिक्कत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed