फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Guerrilla action of CM Flying on 12 Quarter Road, sealed three ration depots and a warehouse

12 क्वार्टर रोड पर सीएम फ्लाइंग की छापामार कार्रवाई, तीन राशन डिपो व एक गोदाम किया सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Guerrilla action of CM Flying on 12 Quarter Road, sealed three ration depots and a warehouse
12 क्वार्टर रोड पर स्थित राशन डिपो पर लगाई की सरकारी सील। - फोटो : Hisar
हिसार। सीएम फ्लाइंग ने सोमवार को 12 क्वार्टर रोड एरिया में राशन डिपो पर छापा मारा। तीन राशन डिपो व एक राशन गोदाम को सील किया। सीएम फ्लाइंग व खाद्य आपूर्ति विभाग को पिछले कई दिनों से इन तीनों राशन डिपो की शिकायतें मिल रही थी। टीम की मानें तो मौके पर तीनों डिपो पर ताला लटका हुआ था। डिपो होल्डर को मौके पर बुलाया भी गया, लेकिन वे नहीं आए। इनमें से दो डिपो एक ही महिला चला रही थी। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से उक्त तीनों डिपो की राशि आपूर्ति निलंबित करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के निरीक्षक इंदर सिंह, निरीक्षक रिसपाल सिंह, फूड इंस्पेक्टर रामनरेश व कृष्ण कुमार और सहायक निरीक्षक दीपक कुमार 12 क्वार्टर रोड स्थित वार्ड नंबर 11 की गली नंबर 3 में स्थित राशन डिपो पर पहुंचे। यह डिपो वीना रानी पत्नी अजय को अलॉट है। टीम को यह डिपो बंद मिला। टीम के अनुसार डिपो होल्डर का घर डिपो के सामने ही स्थित है। वहां उन्हें वीना का लड़का अभय व ससुर लक्ष्मण दास सोनी मिला। टीम ने उन्हें डिपो खोलने को कहा, तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि वीना रानी फतेहाबाद गई हुई हैं। इस पर टीम ने उक्त डिपो को सील कर दिया।
विज्ञापन

टीम इसी वार्ड में स्थित सीताराम के डिपो पर पहुंची तो यह भी बंद मिला। टीम के अनुसार इस डिपो को भी वीना रानी ही चलाती हैं। सीताराम कभी भी डिपो पर नहीं आता। इस डिपो को भी जब नहीं खोला गया. तो इसे भी सील कर दिया। टीम ने 12 क्वार्टर रोड स्थित वार्ड 10 में स्थित मंजू पत्नी नरेंद्र के डिपो पर भी कार्रवाई की। इस पर ताला लटका हुआ मिला। डिपो को न खोले जाने पर सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन गोदाम भी मिला बंद, किया सील
टीम ने मिल गेट जिंदल पार्क के पास स्थित सीताराम के राशन डिपो के गोदाम को भी चेक किया तो वहां पर कोई नहीं मिला। गोदाम पर ताला लटका मिला। इसे भी टीम ने सील कर दिया। इसके अलावा टीम ने वार्ड 10 के ही एक और राशन डिपो में रेड की, लेकिन डिपो का स्टॉक रिकॉर्ड के अनुसार मिला।
इन शिकायतों के आधार पर किया सील
शिकायतकर्ताओं के अनुसार उक्त डिपो होल्डर राशन वितरण में गड़बड़ी करते हैं। कई के फर्जी तरीके से राशन कार्ड बना रखे हैं। डिपो होल्डर समय पर और पूरा राशन भी नहीं देते। डिपो होल्डर ने सरकारी कर्मचारियों के भी बीपीएल राशन कार्ड बना रखे हैं। कई फर्जी राशन कार्ड ऐसे हैं, जिन पर एक ही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। शिकायतकर्ताओं की मानें तो डिपो होल्डर ने मरे हुए लोगों के राशन कार्ड भी तक अभी चला रखे हैं।
पहले भी फूड सप्लाई विभाग रहा है विवादों में
इससे पहले भी फूड सप्लाई विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। पिछले वर्ष नगर निगम में हुई एक बैठक में पार्षदों ने आरोप लगाया था कि वार्ड 6 में एक महिला व उसके रिश्तेदारों के पास सात राशन डिपो हैं। इस दौरान मेयर की तरफ से गठित कमेटी व विभाग के अधिकारियों ने डिपो का निरीक्षण किया था, जिसमें भारी अनियमितताएं मिलीं थी। यही नहीं अभी हाल ही में हुई निगम की बैठक में पार्षदों ने आरोप लगाए थे कि इंस्पेक्टर डिपो की चेकिंग नहीं करते।
शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने इन राशन डिपो की जांच करने पहुंची थी। तीनों डिपो पहले से ही बंद मिले। इसके बाद इनको नियमानुसार सील कर दिया गया। इन राशन डिपो के खिलाफ लोगों की शिकायतें मिल रही थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।

कृष्ण कुमार, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर, खाद्य आपूर्ति विभाग हिसार।
खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ 12 क्वार्टर पर रोड पर निरीक्षण के दौरान कार्रवाई करते हुए तीन राशन डिपो सील किए गए हैं। इनके खिलाफ शिकायतें प्राप्त हो रही थी। अब जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
इंद्र सिंह, इंस्पेक्टर, सीएम फ्लाइंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed