फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GST Tribunal Bench starts in Rohtak after 3 years.

Hisar News: 3 साल बाद रोहतक में जीएसटी ट्रिब्यूनल बेंच शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
GST Tribunal Bench starts in Rohtak after 3 years.
हिसार। तीन साल के इंतजार के बाद जीएसटी ट्रिब्यूनल बैंच रोहतक में अस्थायी रूप से शुरू हो गई है। हिसार में कार्यालय तैयार नहीं होने के कारण फिलहाल कामकाज रोहतक से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार हिसार में कार्यालय तैयार होने में करीब दो से तीन माह का समय लग सकता है। इसके बाद बैंच को हिसार में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल में हिसार और गुरुग्राम में जीएसटी ट्रिब्यूनल बैंच स्थापित करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद हिसार में कार्यालय के लिए स्थान तलाशने की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन लंबे समय तक जगह तय नहीं हो सकी।
विज्ञापन


अब शहर के सेक्टर-14 में एक निजी भवन को कार्यालय के लिए अंतिम रूप दिया गया है। कार्यालय तैयार होने के बाद यहां से ट्रिब्यूनल की नियमित सुनवाई शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 26 हजार से अधिक जीएसटी नंबर

हिसार जिले में 26 हजार से अधिक कारोबारियों के पास जीएसटी पहचान नंबर हैं। इनमें 15 हजार से ज्यादा स्टेट जीएसटी और 11 हजार से अधिक सेंट्रल जीएसटी कार्यालय के अंतर्गत आते हैं।

जीएसटी से जुड़े मामलों में पहली अपील कमिश्नर स्तर पर होती है। वहां राहत नहीं मिलने पर करदाता ट्रिब्यूनल में अपील कर सकता है। ट्रिब्यूनल शुरू नहीं होने के कारण कई मामले लंबित थे।


बैंच शुरू होने से व्यापारियों और जीएसटी करदाताओं को स्थानीय स्तर पर विवादों के समाधान में सुविधा मिलेगी। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी।


हिसार में जीएसटी ट्रिब्यूनल बैंच के कार्यालय के लिए जगह फाइनल हो गई है लेकिन अभी कार्यालय तैयार नहीं हुआ है। फिलहाल बैंच को अस्थायी रूप से रोहतक में शुरू किया गया है। जल्द ही यह बैंच हिसार में लगनी शुरू हो जाएगी।
- एडवोकेट अजय भारद्वाज, प्रधान, टैक्स बार एसोसिएशन।



बैंच के शुरू होने से उद्योगपतियों को काफी फायदा होगा। उनकी सुनवाई लोकल ही हो जाएगी। उम्मीद करते हैं कि बैंच का कार्यालय जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।
- देवेंद्र जैन, प्रधान, हिसार उद्योग संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed