फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   GST team raid on mining businessman's house and office in Hisar and Bhiwani

जीएसटी टीम ने 10 घंटे तक खनन कारोबारी के आवास व कार्यालय में की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
GST team raid on mining businessman's house and office in Hisar and Bhiwani
अर्बन एस्टेट टू के मकान नंबर 51 में जीएसटी की रेड के दौरान बाहर खड़ीं गाड़ियां। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। भिवानी के डाडम गांव स्थित गोवर्धन मिनरल्स एंड माइंस पर सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सेंट्रल जीएसटी (केंद्रीय माल एवं सेवा कर) विभाग की टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम गोवर्धन मिलनरल्स एंड माइंस के संचालक वेदपाल तंवर के पार्टनर वजीर सिंह कुहाड़ के भिवानी स्थित कार्यालय और हिसार के अर्बन एस्टेट-2 के सत्या एन्क्लेव में स्थित दो आवासों पर पहुंची।
विज्ञापन

दिल्ली से करीब 6 गाड़ियों में टीम यहां आई। टीम में 15 से अधिक अधिकारी मौजूद रहे। टीम की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इस दौरान टीम ने कई दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि खनन कारोबारियों पर दो बार पहले भी जीएसटी व इन्कम टैक्स की कार्रवाई खानक में हो चुकी है। एक कार्रवाई करीब तीन महीने पहले हुई थी। उस समय करोड़ों रुपये रिकवरी हुई थी। इसके अलावा जून 2020 में एनजीटी की टीम ने भी सर्वे किया था तो काफी खामियां मिली थीं। इसमें हांसी निवासी सुरेंद्र मलिक भी पार्टनर है। डाडम पहाड़ में खनन करने वाली इस कंपनी पर करीब दस माह बाद दोबारा से दिल्ली की जीएसटी टीम ने छापा मारा है। सोमवार को डाडम पहुंची टीम में 10 से ज्यादा अधिकारी शामिल रहे। टीम दोपहर करीब तीन बजे दो गाड़ियों में सवार होकर डाडम पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने कार्यालय के गेट को ताला लगा दिया और प्रवेश बंद कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डाडम में खनन कर पत्थर बेचा जा रहा था। उसी मामले में जांच के चलते टीम सोमवार को पहुंची। मामले में टीम कुछ बोलने को तैयार नहीं है। टीम का कहना है कि कार्रवाई कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। कार्रवाई के दौरान टीम ने दो से तीन श्रमिकों, सिक्योरिटी गार्ड को भी पूछताछ के लिए वजीर कुवाड़ के आवास पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानक में तीन घंटे रिकॉर्ड खंगाला
डाडम पहाड़ से जुड़े मामले में खानक स्थित एक निजी कार्यालय में जीएसटी की टीम ने कार्रवाई की। करीब ढाई से 3 घंटे तक जीएसटी की टीम कार्यालय के अंदर कार्रवाई में जुटी रही। अंदर क्या कार्रवाई हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सोमवार को जीएसटी की टीम खानक स्थित एक निजी कार्यालय में पहुंची। कार्यालय डाडम पहाड़ में खनन कार्य से जुड़े लोगों से संबंध रखता है। टीम की इस कार्रवाई से खानक, डाडम सहित पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed